Author: admin

​सोशल मीडिया और मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग बच्चों को धकेल रहा गलत दिशा में, महिला आयोग ने जताई चिंता ​अभिभावक रखें पैनी नजर; बच्चा कितनी देर और फोन पर क्या चला रहा है, यह जानना बेहद जरूरी ​देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने आधुनिक युग में बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की भूमिका पर विशेष चिंता व्यक्त की है। अंतर्राष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि आज का समय बहुत ही सतर्कता और ध्यान रखने का समय है। वर्तमान दौर में…

Read More

झज्जर – हरियाणा के झज्जर जिले के कोयलपुर गांव में मर्चेंट नेवी के एक युवा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। 21 वर्षीय विवेक का शव गांव के पास खेतों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के अनुसार विवेक सुबह रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव…

Read More

लुधियाना- लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि बुजुर्ग दंपती की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही रिश्तेदार ने पैसों की लालच में की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सिंह (34) आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान था। वह अक्सर अपनी दूर की बुआ हरमीत कौर के घर आता-जाता था और उनसे आर्थिक मदद लिया करता था। घटना वाले दिन भी वह पैसे मांगने उनके घर पहुंचा था। इसी…

Read More

उत्तराखंड के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा  देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित स्व. हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने खण्डूड़ी को राष्ट्रसेवा, सुशासन और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि भुवन चंद्र खण्डूड़ी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने एक अनुशासित सैनिक,…

Read More

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वर्ष 2017 में हुई एक महिला की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चंदन कुमार (46) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के लखीसराय जिले से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह करीब नौ वर्षों से कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। जांच में सामने आया कि अगस्त 2017 में बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में रहने वाली 43 वर्षीय अनीता देवी की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। आरोप है कि…

Read More

नई दिल्ली- दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। आरोप है कि 6 से 7 युवकों के समूह ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अभिषेक का पीछा करते हुए उस पर कई बार चाकू से वार किए। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया…

Read More

नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और बिना वैधानिक अनुमति संचालित गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए डोईवाला तहसील के ग्राम कण्डोगल कुडियाल (थानों) स्थित एक मस्जिद एवं मदरसा भवन को सील कर दिया है। प्राधिकरण की यह कार्रवाई उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई। एमडीडीए के अनुसार संबंधित भवन के प्रथम एवं द्वितीय तल पर बिना आवश्यक स्वीकृतियों के मस्जिद का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर…

Read More

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘स्वस्ति भव धर्मार्थ न्यास’ द्वारा संचालित सनातन वैदिक पुरोहित/आर्योपदेशक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह और प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। शिविर को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, “ऋषि परंपरा के पुनर्जागरण, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं। हमारी सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति…

Read More

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर घोषित इस परिणाम में प्रदेश को नौ नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा जमाया। जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर डिप्टी कलेक्टर पद प्राप्त किया, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं। इनके अलावा आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, वायरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल…

Read More