Author: admin
नेपाल भागने की फिराक में था दवा माफिया, पुलिस ने हाजीपुर से दबोचा बिहार। बिहार में नकली और अवैध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाजीपुर और पटना में सक्रिय नकली दवा गिरोह के सरगना नीरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही विशेष टीम ने उसे दबोच लिया। पटना पुलिस की विशेष टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर हाजीपुर में छापेमारी कर नीरज सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी…
रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से गन पॉइंट पर लूटे लाखों रुपये मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। जयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देते हुए रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर से करीब छह लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता…
पूर्व में दर्ज शिकायतों का हो रहा प्रभावी निस्तारण सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता मिलन, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता,…
एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण देहरादून। आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) को सफल और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों और सहायक कार्मिकों के लिए दूसरे चरण का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना रहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो सके।…
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के शेरबाग रोड स्थित पार्क में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र निर्माण एवं देश सेवा में दिए गए योगदान को नमन किया।…
रंग-बिरंगे फूलों की दुनिया का होगा दीदार घांघरिया/चमोली। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। घाटी के खुलते ही देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पर्यटकों का स्वागत किया गया। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल फूलों की घाटी अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ पुष्प प्रजातियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। हर वर्ष जून माह में घाटी…
मक्खू। पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्खू कस्बे में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमलावर दुकान पर पहुंचे और गोलियां चलाकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल स्थानीय पुलिस थाने से महज करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की…
33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- सीएम पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को बताया सरकार की उपलब्धि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, प्राविधिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा वन विभाग में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत भी है। नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक…
जालंधर। पंजाब में स्कूलों और सरकारी संस्थानों को मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। धमकी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीम मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स के भीतर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए परिसर…
14 वर्षीय भाई पर सगी बहन से दुष्कर्म का आरोप, मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के तहत सदर थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया…
