Author: admin

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शामिल हुए ढाई सौ खिलाड़ी देहरादून। आमवाला में स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सातवीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का समापन किया। कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड पेंचक सलाट संगठन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल आठ जनपदों से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले यह खेल उत्तराखंड की खेल नीति में शामिल नहीं था, लेकिन गोवा में आयोजित 37 वें राष्ट्रीय खेलों में जब प्रदेश के खिलाड़ियों…

Read More

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सिंहाड़ा गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पशु के अवशेष मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गांव में एक मकान के बाहर रखी तीन बोरियों में पशु का सिर और मांस मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात कुछ ग्रामीणों को घर के बाहर रखी बोरियां संदिग्ध लगीं। जब लोगों ने उनकी जांच की तो एक बोरी में पशु का सिर और अन्य बोरियों में मांस मिला। सूचना फैलते ही बड़ी…

Read More

90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच दमदार अंदाज में लौटने जा रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें रहस्य, अपराध और मनोवैज्ञानिक संघर्ष की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में करिश्मा एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो एक जटिल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के साथ-साथ अपने निजी अतीत के जख्मों से भी जूझ रही है। सीरीज ‘ब्राउन’ का ट्रेलर एक सनसनीखेज हत्या की घटना से शुरू होता है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी रीता ब्राउन को सौंपी…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चाबी बनाने के बहाने लोगों के घरों में पहुंचकर पहले रेकी करता था और फिर मौका मिलते ही लाखों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी और उसका नाबालिग रिश्तेदार शामिल है। पुलिस के अनुसार, पालम गांव में हुई एक चोरी की वारदात की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दो व्यक्ति चाबी बनाने के नाम पर उसके घर…

Read More

लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान के भीतर से बुजुर्ग दंपति के शव बरामद हुए। घटना का खुलासा तब हुआ जब आसपास रहने वाले लोगों ने घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान घर के भीतर 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर मृत अवस्था में मिले। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।…

Read More

धार्मिक नगरी हरिद्वार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें आतंकवाद, टेरर फंडिंग और अंतरराज्यीय नशा तस्करी जैसे संगीन अपराधों से जुड़े आरोपियों को बाहरी एजेंसियों या दूसरे राज्यों की पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि स्थानीय पुलिस को इसकी पूर्व जानकारी तक नहीं थी। इन घटनाओं ने हरिद्वार पुलिस के खुफिया तंत्र, मुखबिर नेटवर्क और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर बहस छेड़ दी है। हरिद्वार उत्तराखंड का सबसे संवेदनशील जिलों में गिना जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह देश-दुनिया के…

Read More

राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है-  मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व परिवर्तन भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च…

Read More

सम्पत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व में बेची गयी समपत्ति के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे दोबारा किसी अन्य को बेचकर की थी धोखाधडी देहरादून- दिनांक 24-05-2026 को वादी  विनोद प्रकाश अग्रवाल पुत्र स्व0 श्री जे०पी० अग्रवाल निवासी बलवीर रोड, थाना डालनवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त संजय जैन आदि के द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए हरिद्वार रोड पर अरिहंत टावर में 5 वीं मंजिल में स्थित संपत्ति के फर्जी…

Read More

गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर फत्तेहपुर सिकंदर स्थित एक होटल के बाहर शुक्रवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में 26 वर्षीय होटल संचालक विनीत राय की मौत हो गई। बाइक सवार हमलावरों ने होटल के गेट पर घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, विनीत राय रात करीब 11 बजे होटल से घर जाने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से विनीत गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही…

Read More

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में एक आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जालंधर निवासी सिमरनजीत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने सिमरनजीत को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान कार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के नजदीक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का…

Read More