Author: admin
धनबाद। दहेज प्रताड़ना और पत्नी को जलाकर हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भूली बाईपास निवासी मुहम्मद शाहबाज उर्फ डेनियल को 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत में हुई। आरोपी की गैरमौजूदगी में अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाया। पीड़िता जुगनू प्रवीण ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का…
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित एक बार परिसर में सिख युवक के साथ कथित तौर पर बर्बरता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक की पगड़ी उतारकर उसके बाल खींचे गए और उसे बेरहमी से पीटा गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, आजाद नगर निवासी और कार खरीद-बिक्री का कारोबार करने वाले सहज भाटिया का छोटा भाई वंश भाटिया शुक्रवार रात अपने परिवार के साथ स्टूडियो एक्सओ बार गया था। देर रात करीब 2:12 बजे वंश अकेले लिफ्ट से नीचे उतर…
विजेता को मिलेगा फाइनल का टिकट नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ चरण का आगाज मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-1 मुकाबले से होगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज कर सीधे फाइनल में पहुंचने पर होंगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालिफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और अवसर मिलेगा। आरसीबी और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद दोनों टीमों ने पूरे सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी के दम…
‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा,…
शासन का संशोधित आदेश जारी देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित अवकाश की तारीख को बदलते हुए अब राज्यभर में 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर सभी विभागों और संबंधित संस्थानों को सूचित कर दिया गया है। संशोधित आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य सरकारी प्रतिष्ठान 28 मई को बंद रहेंगे। इसके साथ ही निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के प्रावधानों…
ग्रेटर नोएडा- थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार, 24 मई को तुगलपुर गांव में चांदनी का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या का मुकदमा…
दिल्ली के हाई सिक्योरिटी DRDO कॉम्प्लेक्स में चोरी, महिला वैज्ञानिक के घर से लाखों का सामान गायब
नई दिल्ली- दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र स्थित डीआरडीओ के हाई सिक्योरिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने डीआरडीओ की एक महिला वैज्ञानिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, महिला वैज्ञानिक 15 मई को अपने परिवार से मिलने चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, महंगी…
गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, DM के सख्त निर्देश
उत्तरकाशी। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं सड़क मार्ग बेहद संकीर्ण हैं। ऐसे मार्ग पर पुराने और अनफिट वाहनों के खराब होने से न केवल लंबा ट्रैफिक जाम लगता है बल्कि यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा…
नई दिल्ली- घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स में 150 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 50 24,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। शुरुआती सत्र में खासतौर पर एविएशन और टेलीकॉम सेक्टर के शेयरों पर दबाव बना रहा। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स एक समय 260 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,200 के करीब पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी फिसलकर 24,000 के आसपास आ गया। सुबह करीब 9:19 बजे सेंसेक्स 99 अंकों की कमजोरी के साथ 76,389 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी भी हल्की गिरावट के…
चटक धूप और लू से बेहाल लोग, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना देहरादून। उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। राज्य में मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती नजर…
