Author: admin
“डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाएं अपना दायित्व, मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की न पड़े आवश्यकता”- मंत्री सुबोध उनियाल देहरादून। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड तथा साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल…
अस्पतालों में बनाए जाएंगे विशेष डेंगू वार्ड देहरादून। प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुनीता टम्टा ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय बैठकें आयोजित करने को कहा है। इन बैठकों में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर…
गुरुग्राम – एसटीएफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के भिवानी से एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि वह भिवानी स्थित अपने घर से बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके…
नई दिल्ली- सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक रुख देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स 231.99 अंकों की मजबूती के साथ 75,415.35 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.60 अंक चढ़कर 23,719.30 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में भी बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव में नरमी की उम्मीद और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा। एशियाई बाजारों में भी इस…
फर्जी दस्तावेज बनाकर हड़पे लाखों रुपये देहरादून। दून पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पहाड़ के लोगों, फौजियों और दूसरे राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के लोगों को सस्ते दामों पर जमीन दिलाने का लालच देकर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी को उसके सहयोगी अजय सजवाण के साथ डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सहस्त्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रदीप सकलानी,…
नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था नकली दवाओं का कारोबार देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑनलाइन माध्यम से नकली जीवनरक्षक दवाओं का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह देश की नामी दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कई राज्यों में बेच रहा था। एसटीएफ की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये दवाएं बाजार मूल्य से आधे दाम पर बेची जा रही थीं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। “ऑपरेशन…
बठिंडा- पंजाब के बठिंडा जिले की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा भी बरामद किया है। घटना में घायल युवक जयदीप गर्ग बताया जा रहा है, जिसके पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर दो से अकाली दल के प्रत्याशी हैं। पुलिस के अनुसार थाना नथाना में 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर…
मुख्यमंत्री धामी ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन संपदाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर संबंधित अधिकारी मौके पर…
नई दिल्ली- दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महेंद्र पार्क इलाके में स्मैक की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थानी उद्योग नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में स्मैक और नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, 21 मई को एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि इलाके के एक घर से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घर को घेर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने कटर की…
सागर- मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके की है, जहां गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने घर के पास ही युवक को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली युवक के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय मयंक साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मयंक अपने दो दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा…
