Author: admin
व्हाट्सएप पर बिक रहा था बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक स्कूल का पीटीआई भी शामिल है। घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को व्हाट्सएप पर हिन्दी विषय के हस्तलिखित प्रश्नपत्र के पन्ने वायरल होने की जानकारी मिली थी। शिकायत मिलने के…
मृतक के सौतेले भाई ने ही दी थी सुपारी देहरादून- राजपुर अंतर्गत जाखन में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के सौतेले भाई द्वारा ही प्रॉपर्टी के लालच में सहारनपुर के कुख्यात सुपारी किलर जैकी को उसकी हत्या की सुपारी देने का खुलासा करते हुए लगभग 1 साल की कड़ी कोशिशों के बाद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व सुपारी किलर जैकी उर्फ राजन को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। सुपारी किलर जैकी द्वारा अपनी प्रेमिका की मदद से शराब व अय्याशी के आदी मृतक अजय बटेजा को जमकर शराब पिलाने के बाद तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या…
नई दिल्ली- भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार बेहद सीमित दायरे में रहा और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जबकि रियल्टी शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को बड़ी गिरावट से बचाए रखा। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 75,183.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी मामूली कमजोरी के साथ 23,654.70 पर बंद हुआ। बाजार में पूरे दिन निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बना रहा। सेक्टोरल इंडेक्स की…
मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश
चारधाम यात्रा, अवैध खनन, पेयजल, गैस आपूर्ति एवं जन शिकायतों पर अधिकारियों को किया जवाबदेह लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और जनहित कार्यों में पारदर्शिता पर दिया जोर पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जनहित केंद्रित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली, चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं, अवैध खनन एवं शराब पर कार्रवाई, फार्मर रजिस्ट्री, पेयजल आपूर्ति, जन शिकायतों के निस्तारण, प्रमाणपत्र सत्यापन तथा अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। खनन विभाग की…
टेंडर पेमेंट के बदले मांगी थी 50 हजार की रिश्वत देहरादून। ऋषिकेश में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई पर टेंडर की पेमेंट जारी करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सरकारी विभागों में ठेकेदारी का कार्य करता है और पशुलोक बैराज ऋषिकेश में उसके द्वारा किए गए…
ऋषिकेश – विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई की पहचान फैसल खान के रूप में हुई है, जो पशुलोक बैराज से जुड़े टेंडर की पेमेंट जारी करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। मामले की शुरुआत तब हुई जब एक ठेकेदार ने विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पशुलोक बैराज में एक टेंडर कार्य पूरा किया था, लेकिन भुगतान के एवज में आरोपी अधिकारी 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत को…
नई दिल्ली- मंडावली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गीता ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 9:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक और क्राइम टीम को भी…
नैनीताल। भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। दोपहर करीब दो बजे भवाली-सेनिटोरियम रोड पर सामान्य दिनों की तरह यातायात चल रहा था। पर्यटक भी प्राकृतिक वादियों का आनंद लेते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक कार अचानक संतुलन खो बैठी…
लुधियाना- पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती गायिका इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी आखिरकार एक खौफनाक साजिश और हत्या में बदल गई। पुलिस के मुताबिक कनाडा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ ने अपनी पहली शादी और बच्चों की सच्चाई छिपाकर गायिका को प्रेमजाल में फंसाया था। करीब छह वर्षों तक दोनों रिश्ते में रहे। इस दौरान आरोपी ने शादी और कनाडा में सेटल कराने के सपने दिखाकर इंदर कौर और उसके परिवार का भरोसा जीत लिया। बताया जा रहा है…
जालंधर- पंजाब के जालंधर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। थाना लांबड़ा क्षेत्र के सागर एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लोहे के तवे से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। मृतका की पहचान 48 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 55 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से जालंधर में किराए के मकान…
