Author: admin

जिलों को जारी एडवाइजरी- हीटस्ट्रोक कक्ष, दवाओं की उपलब्धता और रोजाना रिपोर्टिंग अनिवार्य हीट-सम्बंधित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सचिन कुर्वे देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ओर से जारी एडवाइजरी के तहत सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हीट-सम्बंधित बीमारियों (HRI) की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा इस बार सामान्य…

Read More

जमीन विवाद में युवक की हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ बाजार के पास बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान प्रहलादपुर निवासी 30 वर्षीय प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ अंकित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रभात जमीन कारोबार से जुड़े थे और…

Read More

ओडिशा –  कटक जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काला जादू करने के संदेह में ग्रामीणों की भीड़ ने एक व्यक्ति को घर से घसीटकर बाहर निकाला और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 10 मई को तलमुंडुली गांव में हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारियां मंगलवार को उस समय की गईं जब मृतक के पिता ने पुलिस में…

Read More

प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका शुभमन गिल संभालेंगे कमान नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। गुवाहाटी में हुई चयन समिति की बैठक के बाद घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 के बाद होने वाली यह सीरीज आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की…

Read More

हीट वेव अलर्ट : नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रशासन सक्रिय मौसम विभाग का अलर्ट: दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार; तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना डीएम की आमजन से अपील: भीषण गर्मी और लू में बरतें जरूरी सावधानियां, दोपहर की तेज धूप से बचें देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री…

Read More

भूसे के कमरे में मिला मासूम का शव, परिवार के लोगों पर हत्या का केस प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्योहरा गांव में महज पांच रुपये के विवाद में आठ वर्षीय मासूम बच्ची जाह्नवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बच्ची के नाबालिग चाचा ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में भूसे के बीच चादर से ढंककर छिपा दिया गया। मृतक बच्ची के पिता सुनील कुमार…

Read More

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनन एक बार फिर अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नया ट्रैक ‘माशूका’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। गाने में दोनों का रोमांटिक और मस्तीभरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ‘माशूका’ गाने ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज फिल्म के इस नए गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं राघव चैतन्य, महमूद और रुआ कैय की आवाज ने गाने को खास बना दिया है। वीडियो में शाहिद कपूर…

Read More

फतेहाबाद- गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 20 से 25 युवकों ने एक ढाणी पर हमला कर फायरिंग और पथराव किया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल देशराज ने बताया कि उनके बड़े बेटे मंगत के साथ लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार रात मंगत अपने साथियों के साथ ढाणी पर पहुंचा और अचानक हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने गोलीबारी करने के साथ-साथ जमकर पत्थरबाजी भी…

Read More

उज्जैन –  मुरलीपुरा क्षेत्र में मजदूर युवक की हत्या के मामले में महाकाल थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के चाचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में फावड़े से हमला कर अपने भतीजे की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक, मुरलीपुरा इलाके में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश नायक के रूप में हुई, जो मजदूरी और भूसा भरने का काम करता था। अविवाहित मुकेश इलाके में अकेला रहता था। मृतक के सिर…

Read More

सत्यो-सकलाना के खेतों में कराई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सकुशल टिहरी गढ़वाल। चम्बा-आराकोट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में हाईटेंशन तार फंसने से वह हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और अनियंत्रित होने लगा। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ, साहस और कुशलता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था।…

Read More