Author: admin
नैनीताल। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी (नैनीताल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया, जिसमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।…
डिजिटल इंडिया की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल एनआईसी कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में हुआ कायाकल्प, डीएम सविन बंसल ने किया उद्घाटन डिजिटल सेवाओं को मिलेगी नई गति, ई-गवर्नेंस व्यवस्था होगी और मजबूत देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय के नव-नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से कार्यालय का आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप रिनोवेशन कराया गया है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली अधिक सुव्यवस्थित, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी बन सकेगी। नवीनीकरण कार्य के अंतर्गत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित समस्त तकनीकी एवं स्टाफ ऑपरेटरों…
दिलीप घोष समेत पांच नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हुआ। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यपाल आर. एन. रवि ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
मंत्री गणेश जोशी ने चाय बागानों में कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ किया संवाद देहरादून/असम। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने असम भ्रमण के दौरान असम के हाथीकुली चाय बागान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागानों में कार्यरत महिला श्रमिकों के साथ संवाद किया तथा स्वयं ताजी चाय की पत्तियां तोड़कर उन्हें पारंपरिक टोकरी में एकत्रित किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असमिया चाय को राज्य की आत्मा बताते हुए चाय बागान से जुड़े परिवारों के कठिन परिश्रम और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि असम की चाय उद्योग से जुड़ी परंपराएं, उत्पादन प्रणाली और…
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर जाना उनका हालचाल हल्द्वानी। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हल्द्वानी स्थित डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से सीधे फीडबैक लिया। मरीजों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, पर्याप्त सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना…
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की गंभीर झलक देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से फिल्म चर्चा का विषय बन गई है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद समीरा रेड्डी भी इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। करीब 2 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में संजय दत्त एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं,…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के प्रतीक थे, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग, पराक्रम और संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वीर योद्धा की गौरवगाथा सदैव आने वाली पीढ़ियों को साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का संदेश देती…
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दवा स्टोर का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की…
देहरादून- देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स स्थित एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। एमडीडीए के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशों पर यह कार्रवाई अमरजीत सिंह द्वारा 03 रेसकोर्स, देहरादून में कराए जा रहे व्यवसायिक बहुमंजिला निर्माण पर की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील किया और स्पष्ट संदेश दिया कि बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों को…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने पैतृक गांव Panchur में आयोजित श्री विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड में बढ़ते पलायन और बंजर होती खेती पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांवों से लोगों का लगातार पलायन केवल खेती-किसानी को ही नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि इससे हमारी संस्कृति, परंपराएं और पूर्वजों की पहचान भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी जिन खेतों में हरियाली और फसलें लहलहाती थीं, आज वहां झाड़ियां उग आई हैं। कई गांवों में खेती पूरी तरह बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग…
