Author: admin
बदरीनाथ मास्टर प्लान के कई पहलुओं पर कार्ययोजना बनेगी देहरादून। बद्रीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब बद्रीनाथ को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किये जाने की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया कि बद्रीनाथ को एक आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए बहु-आयामी और चरणबद्ध तरीके…
सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग 10 अक्टूबर को विरोध, 12 अक्टूबर को 11 लाख मंजूर, नोटशीट से लेकर भुगतान तक गड़बड़ी — विकेश नेगी देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। आरोप है कि धामों में तीर्थ यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम समिति, श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे की रकम का मनमाने ढंग से इस्तेमाल कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने एक बार फिर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को लेकर खुलासा करते हुए फंड दुरुपयोग सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। देहरादून कचहरी…
20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील कुंआवाला-हरिद्वार रोड से लेकर ऋषिकेश तक चला अभियान, प्रवर्तन टीम और पुलिस बल के साथ सख्त कार्रवाई देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने कुंआवाला हरिद्वार रोड और रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर 20 बिघा से अधिक क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, जबकि कई बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों…
उत्तराखंड के चंपावत जिले में 16 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, 5 मई 2026 को सल्ली गांव निवासी विनोद रावत उनकी बेटी को शादी में ले गया। बाद में नवीन सिंह (अग्निवीर) और पूर्व प्रधान पूरन रावत (भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) भी शामिल हो गए। तीनों आरोपियों ने चाकू गले पर रखकर धमकाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता को एक कमरे में नग्न अवस्था में हाथ-पैर बंधे मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्ची को बचाया गया। पीड़िता आइसक्रीम बेचकर…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक
डीएम ने स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश पौड़ी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की धरोहर है, अतः उनके स्मारकों का रखरखाव और उनके परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों और शिलापट्टों की…
अप्रैल माह की पेंशन के रूप में 111.82 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, बुधवार को समाज कल्याण विभाग के पेंशनर्स को वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान किया। जिसमें शत प्रतिशत राज्य पोषित योजनाओं के 756682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई, इसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन शामिल है। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सरकार अंत्योदय के लिए समर्पित है, इसलिए सरकार…
असम के प्रमुख चाय बागानों का दौरा कर उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेंगे मंत्री गणेश जोशी देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी राज्य में चाय उत्पादन के विस्तार एवं बेहतर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम के 5 दिवसीय भ्रमण पर रवाना हुए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी असम के प्रमुख चाय बागानों का दौरा कर उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण एवं विपणन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत वे स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों तथा विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय…
निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 18 जुआरियों को किया गिरफ्तार देहरादून। देहरादून में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र में एक हाईप्रोफाइल जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। देर रात की गई इस कार्रवाई में 18 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में नकदी और जुआ खेलने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक…
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। टीजर रिलीज की तारीख सामने आने के बाद दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म ‘बंदर’ को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई थी, जिसे अब नए पोस्टर और टीजर अनाउंसमेंट ने और तेज कर दिया है। जारी किए गए पोस्टर में बॉबी देओल का स्टाइलिश और अलग अंदाज देखने को मिला है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया…
चालक फरार, आक्रोशित भीड़ ने किया जमकर हंगामा देहरादून। राजधानी के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक कांवली रोड निवासी सकल देव साहनी सुबह दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।…
