Author: admin
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत को सुविधाओं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिव शिक्षा को स्कूलों में बुक बैंक बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बुक बैंक्स में कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत बुक्स को वापस रखा जा सकेगा एवं अगले सत्र में छात्रों को वितरित किया जा सकेगा। जो बुक्स खराब हो गई या बच्चे किसी भी कारण से वापस नहीं…
महिला आयोग की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियों टिप्पणियों का लिया स्वतः संज्ञान देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियों के संबंध में स्वतः संज्ञान लिया गया है। प्रकरण में संज्ञान में आया है कि वीरभद्र, ऋषिकेश निवासी शशि शरण नामक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी टिप्पणियाँ की गई हैं, जो राजनैतिक रूप से सशक्त हो रही महिलाओं की गरिमा एवं सम्मान के प्रतिकूल हैं तथा सार्वजनिक जीवन में शिष्ट आचरण के मानकों का उल्लंघन करती हैं। साथ ही, उक्त टिप्पणियाँ प्रधानमंत्री…
आइस रिंक जीर्णोद्धार का 1 साल पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने लांच की उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की जर्सी देहरादून । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आइस रिंक के जीर्णोद्धार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आइस हॉकी मैच सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की आइस हॉकी टीम की नई जर्सी और आइस स्पोर्ट्स से संबंधित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि…
देहरादून में सामने आया 25 लाख की ठगी का मामला अब सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। आरोपी ने खुद को Rahul Gandhi का पीए बताकर राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय को अपने जाल में फंसाया और धीरे-धीरे बड़ी रकम ऐंठ ली। 12 अप्रैल 2026 को एक फोन कॉल से शुरू हुई इस कहानी में आरोपी ने खुद को “कनिष्क” बताते हुए दावा किया कि वह हाईकमान से जुड़ा है। उसने उत्तराखंड में सर्वे के लिए आने वाले विधायकों के ठहरने और व्यवस्थाओं का हवाला देकर भरोसा बनाया। इतना ही नहीं, उसने बातचीत के दौरान…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। काबीना मंत्री ने कुठालगेट चौक में स्वामी रामतीर्थ जी की मूर्ति स्थापना, ग्राम पंचायत छमरोली के भैंसवाणसैंण में प्राथमिक…
मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट के लिए नियामक प्राधिकरण के रूप में ब्रिडकुल को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए। इसके रोल और रेस्पोंसिबिलिटी का ड्राफ्ट शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम योजना में रोपवे प्रोजेक्ट को शामिल किए जाने भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने रोपवे बनाने के लिए प्राथमिकता तय…
फर्जी चालान लिंक बना ठगी का जाल! एक क्लिक की गलती पड़ी भारी! पौड़ी। कोटद्वार में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चालान के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1.20 लाख की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब पीड़ित जीत सिंह ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक फर्जी चालान संदेश आया था। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने और उसे डाउनलोड करने के बाद उनके…
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रो. कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक के दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक नवाचार पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण…
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक कर ऋषिकुल, हरिद्वार में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल आस्था और अध्यात्म की भूमि नहीं, बल्कि ऋषियों, ज्ञान और वैज्ञानिक…
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की और अब भी नए रिलीज़ के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि तीसरे हफ्ते में प्रवेश के साथ इसके कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। कमाई में आई गिरावट, फिर भी कायम है पकड़ तीसरे सोमवार को फिल्म ने लगभग 1.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड के मुकाबले यह गिरावट दर्शाता है—रविवार को फिल्म ने…
