उत्तराखंड के चंपावत जिले में 16 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, 5 मई 2026 को सल्ली गांव निवासी विनोद रावत उनकी बेटी को शादी में ले गया। बाद में नवीन सिंह (अग्निवीर) और पूर्व प्रधान पूरन रावत (भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष) भी शामिल हो गए।
तीनों आरोपियों ने चाकू गले पर रखकर धमकाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात पीड़िता को एक कमरे में नग्न अवस्था में हाथ-पैर बंधे मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्ची को बचाया गया।
पीड़िता आइसक्रीम बेचकर परिवार का गुजारा चलाती थी क्योंकि पिता बीमार हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है।
आरोपी पक्ष: अग्निवीर नवीन सिंह के पिता राम सिंह ने वीडियो जारी कर पूरे मामले को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा निर्दोष है। अगर दोषी निकला तो फांसी की सजा दी जाए, लेकिन निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।” उन्होंने गोल्ज्यू महाराज से भी न्याय की अपील की।
पुलिस ने POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

