Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, November 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»उत्तराखंड: जंगल में मिला तीन महीने से लापता लड़की का कंकाल, मौसा ही निकला हत्यारा
    Uttarakhand

    उत्तराखंड: जंगल में मिला तीन महीने से लापता लड़की का कंकाल, मौसा ही निकला हत्यारा

    adminBy adminNovember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव से चार महीने पहले गायब हुई एक युवती का कंकाल पुलिस ने चकराता से बरामद कर लिया है। हत्यारोपी युवती का मौसा ही निकला, जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसी की निशानदेही पर यह कंकाल बरामद किया गया है। इस घटना का पता लगते ही गुस्साए ग्रामीणों ने युवती के परिजनों के साथ यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण युवती की 5 साल की बच्ची की परवरिश के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की मदद लेनी पड़ी। जिनके समझाने के बाद ग्रामीणों ने बामुश्किल हाइवे से जाम खत्म किया।

    मामला इसी साल जुलाई का है। पुलिस के अनुसार, नौगांव के कुण्ड गांव की रहने वाली रानी(30) को उसका मौसा सोम देव बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद परिजनों ने महिला के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत, बड़ौत, बागपत, बिहार, राजस्थान समेत तमाम शहरों में दबिश दी लेकिन पकड़ नहीं पाई। शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की टीम ने सूचना पर आरोपी को चकराता से धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि जब वह रानी को ले गया था तभी उसने रानी की हत्या कर गहरी खाई में फेंक दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया।

    पोस्टमार्टम के बाद उसकी सही पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। दूसरी तरफ लापता युवती का कंकाल बरामद होने की जानकारी मिलते ही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर नौगांव चौकी के पास ही यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका की 5 वर्ष की बेटी को मुआवजा दिए जाने की मांग की। मौके पर जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को जान खोलने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। बाद में इस मामले में पुलिस ने जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जिनके समझाने के बाद तथा पुलिस कप्तान के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए मौसा को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

    chakrata news devbhumi news devbhumi samachar murder pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026

    योगी का अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार, बोले- उत्तराखंड के बेटे न होते तो सैफई में भैंस चरा रहे होते

    November 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version