Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा बस हादसा: पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत

    November 17, 2026

    अंकिता हत्याकांड में नया मोड़! पुलकित के पिता ने उठाए कई सवाल, VIP एंगल पर भी दिया बयान

    November 16, 2026

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, November 17
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»छावला गैंगरेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरे उत्तराखंड में आक्रोश, जानिये पूरा मामला
    Uttarakhand

    छावला गैंगरेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूरे उत्तराखंड में आक्रोश, जानिये पूरा मामला

    adminBy adminNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने किरन नेगी के परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसका दी। सोमवार को दिल्ली में 9 फरवरी 2012 के इस गैंगरेप व हत्याकांड को लेकर परिजनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। निचली अदालतों ने आरोपियों के गुनाह को देखते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। छावला हत्याकांड पर तब लोगों में काफी गुस्सा था।  निचली आदलतों के बाद बाद यह चर्चित मामला देश की सर्वोच्च अदालत पहुंच गया था। परिजनों के मुताबिक निचली अदालों में कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में करीब 8 साल लग गए। सोमवार को इस मामले में फैसला भी आ गया। लेकिन जैसे ही कोर्ट का आदेश सुनाई दिया, वैसे ही परिजनों के पैरों टेल जमीन खिसक गयी। दुष्कर्म कांड में अभियुक्तों के सर्वोच्च न्यायालय ने बरी कर दिया है।

    किरन की मां महेश्वरी देवी ने कहा कि कोर्ट का फैसला सुनकर यकीन नहीं हो रहा है। अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली है। वह कोर्ट के बाहर ही है। कहती है कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है कि सर्वोच्च अदालत ने कोई सजा ही नहीं सुनाई हो और तीनों आरोपी बरी हो गए। कोर्ट में पैरवी को लेकर भी मां संतुष्ट नहीं दिखाई दे रही थी। मां महेश्वरी देवी सहित परिजन कोर्ट के इस फैसले से जितना हैरना है उनते ही चिंतिंत भी। महेश्वरी देवी आगे कहती है कि आरोपियों को उम्र कैद या आजीवन कारावास की सजा भी हो जाती तो कम से कम उनका दिल तो मान जाता, लेकिन सभी आरोपी बरी ही हो गए। परिजनों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट के इस फैंसले पर पूरे उत्तराखंड के लोग भी आक्रोश में हैं.

    क्या है 2012 का छावला रेप-मर्डर केस

    बता दें कि उत्तराखंड की ‘निर्भया’ दिल्ली में छावला के कुतुब विहार में रहती थी। 14 फरवरी 2012 को वह अपने काम से घर आ रही थी। तभी रास्ते में राहुल, रवि और विनोद नाम के तीनों आरोपियों ने लड़की को अगवा कर लिया। उस दिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। लड़की को खूब तलाशा गया लेकिन कहीं पता ना चला। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को लड़की की लाश हरियाणा के रेवाड़ी में बहुत बुरी हालत में पाई गई। बाद में जांच में पता चला कि उसे काफी यातनाएं दी गई थीं।

     

    तेजाब डाला, गर्म लोहे से दागा, टूल से मारा

    जब इस मामले के धागे खुले और सच सामने आया तो लोगों के होश उड़े रहे गए। पता चला कि दोषियों ने लड़की के साथ गैंगरेप तो किया ही साथ ही उसे असहनीय यातनाएं भी दी थीं। लड़की को कार में इस्तेमाल होने वाले टूल्स से बेरहमी से मारा। उसके पूरे शरीर को सिगरेट से जलाया। इतना ही नहीं दरिंदों ने लड़की के चेहरे और आंखों को तेजाब से जलाया था। इसके बाद सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए थे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ छावला गैंगरेप मर्डर केस देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार सुप्रीम कोर्ट
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा बस हादसा: पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत

    November 17, 2026

    अंकिता हत्याकांड में नया मोड़! पुलकित के पिता ने उठाए कई सवाल, VIP एंगल पर भी दिया बयान

    November 16, 2026

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version