Author: admin

देहरादून के एफआरआई में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान रूट डायवर्ट रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अपील की कि इन दो दिनों बल्लूपुर, कैंट रोड़, चकराता रोड मार्ग का कम से कम प्रयोग करें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह सम्मेलन में करीब ढाई से तीन घंटे देश और दुनिया के उद्योगपतियों के साथ रहेंगे। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र…

Read More

उत्तराखंड में अब आप अपनी खुद की जमीन पर हेलीपैड या हेलीपोर्ट बनवा सकते हैं, इससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। खुद की जमीन पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनवाने के लिए दो तरीके हैं। पहले तरीके के अनुसार आप अपनी जमीन को लीज पर सरकार को दे सकते हैं और सरकार इस पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनवाएगी। इसके बदले में सरकार आपको जमीन का किराया देगी, वहीं दूसरे तरीके के तहत आप खुद ही अपनी जमीन पर हेलीपैड और हेलीपोर्ट तैयार कर सकते हैं, इससे भी आपको आर्थिक फायदा होगा। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड…

Read More

पथरी थाना क्षेत्र में देहरादून के व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ठेके पर जाकर साथ शराब पी और फिर झगड़ा हो गया। आरोनी ने खेत में ले जाकर खेत से गन्ना तोड़कर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि सोमवार सुबह फेरुपुर में खन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक शव मिला था। एसएसपी ने बताया कि…

Read More

राजधानी देहरादून में आठ दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन तीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मनसुख मांडविया और धर्मेंद्र प्रधान का आना प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ दिसंबर को सम्मेलन के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न सत्रों में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, संजीव पुरी, सज्जन जिंदल के साथ ही बाबा रामदेव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। निवेशक सम्मेलन में स्पेन, स्लोवेनिया, नेपाल, क्यूबा, ग्रीस, आस्ट्रिया, जापान, सऊदी अरब व चेक…

Read More

जिसका कोई नहीं होता, उसका खुदा होता है। कुछ ऐसी ही कहावत चरितार्थ हुई है पांच माह के एक बच्चे के साथ। दून के एक मुस्लिम परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में लावारिस हालत में पड़ा मिला। बच्चे को वह अपने घर ले आए। अब उसके वारिस का इंतजार है। जीएमएस रोड व्योमप्रस्थ निवासी फर्नीचर व्यवसायी फैयाज अहमद का परिवार रविवार को ट्रेन से ज्वालापुर से देहरादून लौट रहा था। इस बीच परिवार की महिला सदस्य टॉयलेट गई तो वहां देखकर हैरान रह गई। सामने एक बच्चा, जिसकी उम्र करीब पांच माह है, टॉयलेट की गंदगी में पड़ा खेल रहा…

Read More

उत्तराखंड में मौसम ने बीते दिन अचानक करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छा गए। कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मैदानी इलाकों में कोहरा लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना…

Read More

श्रीपुर बिचुवा गांव में स्वजन ने मरा समझकर जिसका अंतिम संस्कार कर दिया था वह बुधवार को जीवित मिला। गुरुवार को पुरोहित बुलाकर फिर से नामकरण, जनेऊ व विवाह आदि संस्कार कराए। युवक का नाम नवीन के बजाय अब नारायण रखा गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से 24 नवंबर को लावारिस व्यक्ति की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मृतक के जेब से मिली फोटो और कोरोना काल के समय का फ्री इंप्लायमेंट मेडिकल चेकअप फार्म देखकर पुलिस ने श्रीपुर बिचुवा निवासी धर्मानंद भट्ट से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। दरअसल, धर्मानंद भट्ट के पुत्र नवीन…

Read More

वह गब्बर सिंह नेगी ही थे, जो 17 दिन तक उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में कैद श्रमिकों की हिम्मत बने। स्वयं सुरंग में फंसे होने के बावजूद गबर सिंह अपने साथियों को हौसला बंधाते रहे और भरोसा दिलाते रहे कि सभी जल्द ही आजाद होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हर किसी ने गबर सिंह की प्रशंसा की। शुक्रवार को जब वह कोटद्वार स्थित अपने घर पहुंचे तो वहां भी उनका नायकों जैसा स्वागत किया गया। बेटे को देखकर मां बिचुली देवी की आंखें छलक गईं। मां ने अपने पाल्य का माथा…

Read More

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग जिले में नरकोटा में उत्तराखंड राज्य का पहला घुमावदार पुल बनाया जा रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 64 करोड़ की लागत से 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण जोरों पर है। मई 2024 तक पुल से वाहनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर घुमावदार मोटर पुल का निर्माण हो रहा है। इसकी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपरी की तरफ से सुरक्षा केबल रहेगी। इस सिग्नेचर पुल की बनावट ही इसका प्रमुख आकर्षण होगी। बताया जा रहा है…

Read More

सिलक्यारा सुरंग हादसे के साथ ही उत्तरकाशी जिले की एक और सुरंग में पानी का रिसाव ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस सुरंग से इतना पानी बह रहा कि इससे सिंचाई की नहर व जमीनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं। उधर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का कहना है कि सुरंग के उपचार का काम लगातार जारी है। दरअसल, मनेरी भाली-2 परियोजना की 16 किलोमीटर लंबी सुरंग है। इस सुरंग से पानी जाता है, जिसके बाद धरासूं में बिजली का उत्पादन होता है। धरांसू बैंड के निकट महरगांव…

Read More