Author: admin
फरीदाबाद: फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष विभाग हरियाणा और स्थानीय क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में अवैध आयुर्वेदिक दवाएं, पैकिंग सामग्री, संदिग्ध पाउडर, खाली कैप्सूल, बोतलें और दवाओं के फर्जी लेबल बरामद किए गए हैं। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वर्कशॉप बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के धड़ल्ले से आयुर्वेदिक दवाओं की पैकिंग और बिक्री कर रही थी,…
साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक युवाओं को मिला सरकारी नौकरी- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के अंतर्गत आज नवचयनित 221 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं…
सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय संदीप कुमार पर सोमवार की रात दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट, पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आने के कारण मंगलवार सुबह इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक एक क्रोकरी की दुकान पर काम करता था और अपने परिवार का इकलौता चिराग था। अस्पताल में मरने से पहले रिकॉर्ड हुआ ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ वीडियो संदीप के परिजनों ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया कि…
हांसी- हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA) और थाना सदर की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचू और रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को आज मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। चार राज्यों में काटी फरारी, मूढ़ाल में छोड़ी स्कॉर्पियो एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों को सोमवार को नरवाना…
अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बरामदगी को पंजाब में कानून-व्यवस्था और शांति भंग करने की संभावित साजिश से जोड़कर देख रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे और उनके निर्देशों के अनुसार गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इनका उद्देश्य राज्य…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा है कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुए वन्यजीव हमलों को लेकर और हाल ही में हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को तूल देकर कुछ तथाकथित लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई जेनरेटेड अनाप-शनाप पोस्ट डालकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर लोगों को भ्रमित की नापाक हरकतें कर रहे हैं। ऐसा घृणित कार्य करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उनके संचालकों…
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू देहरादून। राजधानी के दून विहार क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नई स्कॉर्पियो कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जानकारी के अनुसार, वाहन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के एक चेयरमैन का बताया जा रहा है। कार में दो बुजुर्ग महिलाएं, दो युवतियां और दो छोटे बच्चे सवार थे, जो जाखन स्थित वाइन शॉप के पास अपने रिश्तेदार के घर आए हुए थे। सभी…
16 शहर, 48 देश और 104 मुकाबले, फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप तैयार नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक रहने वाला है। पहली बार तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रहे विश्व कप में रिकॉर्ड 48 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। नए फॉर्मेट, अत्याधुनिक तकनीक और रिकॉर्ड 104 मैचों के साथ यह टूर्नामेंट फुटबॉल इतिहास का सबसे भव्य संस्करण माना जा रहा है। अमेरिका, कनाडा…
200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार
गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम विभाग का कर्मचारी बताने वाले एक जालसाज ने ऑटो रिपेयर कारोबारी से ₹25.75 लाख की मोटी रकम ठग ली। आरोपी ने पीड़ित को बेहद कम कीमत पर 200 टन कॉपर (तांबा) दिलाने का लालच देकर जाल में फंसाया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कालकाजी मंदिर में रची गई थी ठगी की बिसात पीड़ित मीर सिंह (निवासी विजयनगर) ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में…
पुलिस से मांगी केस डायरी पटना। खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक और चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है और कहा है कि अगली सुनवाई तक खान सर के खिलाफ कोई कठोर या दबावपूर्ण कार्रवाई न की जाए। जानकारी के अनुसार, खान सर की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत…
