Author: admin
हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: 72 घंटे में बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
हरिद्वार: उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस और सीआईयू (CIU) टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज 72 घंटों के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के तहत कनखल क्षेत्र से अपहृत की गई तीन वर्षीय मासूम बच्ची राधिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बच्चों की चोरी कर उन्हें 2 से 5 लाख रुपये में निसंतान दंपतियों को बेच देता था। मासूम…
काशीपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए हैं। एसटीएफ को गोपनीय सूचना मिली थी कि काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार में अवैध हथियारों का जखीरा मौजूद है। सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान…
SDRF ने खाई से निकाले शव देहरादून। मसूरी रोड के झड़ीपानी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। SDRF की सहस्त्रधारा पोस्ट से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। खाई की गहराई और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण बचाव…
न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरान्त भेजा गया पुरसाड़ी जेल रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। यात्रा व्यवस्थाओं में खलल डालने तथा यात्रियों से धोखाधड़ी करने वाले तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस को चौकी केदारनाथ पर सूचना दी गई कि चिराग नाम के व्यक्ति द्वारा किसी स्थानीय व्यक्ति एवं होटल मालिक के साथ मिलकर यात्रियों को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा दे रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा एक ग्रुप…
निकायों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध, विकास कार्यों में नहीं आने दी जाएगी कोई बाधा -मंत्री राम सिंह कैड़ा राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में प्रदेशभर के निकायों की विकास योजनाओं की समीक्षा देहरादून। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता मै प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में प्रदेश के सभी नगर निगमो में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगमों के महापौर, नगर आयुक्तों सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सरकारी स्कूलों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शिमला के शिवपुरी स्थित एक सरकारी स्कूल से चोरी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ चोरों ने न केवल स्कूल के भीतर घुसपैठ की, बल्कि बच्चों के मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) के राशन से आराम से पतीले में खिचड़ी पकाई, उसे खाया और उसके बाद स्कूल रसोई के कीमती बर्तन और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। छुट्टी का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरकारी अवकाश के दौरान हुई जब स्कूल परिसर…
देवप्रयाग। देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देवप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर हुई। हादसे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF ने देवप्रयाग पुलिस के…
सुनाम (पंजाब): संगरूर जिले के सुनाम के पास चीमा कस्बे से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ की अनाज मंडी में एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने एक पीटर रेहड़े (जुगाड़ वाहन) के अंदर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की भयावहता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अंतिम संस्कार की सामग्री लेकर घर से निकला था मृतक सुनाम के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सुबह चीमा अनाज मंडी में एक रेहड़े में भीषण…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउंड में 4 से 7 जून तक आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देहरादून की शौकीन कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और चार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शानवी बोरा ने 7 वर्ष आयु वर्ग (-25 किलोग्राम)…
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगदारी के एक अनोखे मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कारोबारी से कुख्यात गैंगस्टर ‘काला जठेड़ी गैंग’ का नाम लेकर 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी साहिल गर्ग और राजन कालरा के रूप में हुई है। बिज़नेस विवाद में रची ‘कैलिफोर्निया’ वाली साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि मेडिकल उपकरणों का कारोबार करने वाले साहिल गर्ग का पीड़ित कारोबारी रोहित जैन के साथ 2.95 करोड़ रुपये का…
