Author: admin
बिना स्वीकृत मानचित्र बन रहे फ्लैट और डुप्लैक्स भवनों पर कार्रवाई नियमों से समझौता नहीं, अवैध निर्माणों पर जारी रहेगा सख्त अभियान- बंशीधर तिवारी देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। प्राधिकरण ने कुल्हान और चन्द्रवनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध भवनों को सील कर दिया। इनमें फ्लैट और डुप्लैक्स भवन शामिल हैं, जिनका निर्माण बिना आवश्यक स्वीकृतियों और नियमों के विपरीत किया जा रहा था। एमडीडीए की इस कार्रवाई को राजधानी में बढ़ते अवैध निर्माणों के खिलाफ अब तक की महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में…
मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास AATS ने 17 मामलों के वांटेड अपराधी सोनू को किया ढेर, पैर में लगी गोली
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) टीम को बीती रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास, लेडी श्री राम कॉलेज के पीछे स्थित एक गली में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस क्रॉस-फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो गोविंदपुरी थाने का एक घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ (कुख्यात अपराधी) है। मुठभेड़ के वक्त जब पुलिस ने उसे घेरने…
उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार देर शाम काशीपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों का जखीरा बरामद किया है। कार्रवाई शहर के बड़े गुरुद्वारे के समीप स्थित पार्किंग क्षेत्र में की गई, जहां एक कार में हथियार और फर्जी दस्तावेज होने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि काली मंदिर क्षेत्र के पास खड़ी एक कार में अवैध हथियारों के साथ कई संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस रखे गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ की टीम ने तत्काल मौके पर…
गढ़वाल वन प्रभाग के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घास लेने गई 59 वर्षीय महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, वाड़ी गांव निवासी प्रभा देवी (59) पत्नी मातबर सिंह अपने पुराने मकान के समीप घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला को घसीटते हुए पास के एक खंडहरनुमा मकान तक…
मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ 80 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे 500 ब्लूबेरी पौधे, किसानों का मिलेगा बड़ा लाभ नाबार्ड द्वारा निर्मित पॉली हाउस पर ही की जाएगी ब्लूबेरी की खेती जिला योजना में शामिल ब्लूबेरी पायलट मिशन, जिला प्रशासन का विशेष फोकस ब्लूबेरी फार्मिंग को बनाया जाएगा सफल मॉडल, किसानों के साथ खड़ा रहेगा प्रशासन-डीएम देहरादून। कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जनपद में पहली बार ब्लूबेरी खेती…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सत्यवती कॉलेज के स्नातक (Graduation) अंतिम वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹20 लाख की कीमत का 195 ग्राम ‘हाइड्रोपोनिक गांजा’ बरामद हुआ है। आरोपी छात्र की पहचान मूल रूप से केरल के रहने वाले जसीम सियादुल फरसान एम पी (22) के रूप में हुई है। विजय नगर के पार्क के पास से हुई गिरफ्तारी उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव…
जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जमीन विवाद की रंजिश में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने के मामले में कनीना थाना पुलिस ने तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋतुराज (निवासी बुडौली, रेवाड़ी) तथा विनोद और संदीप (निवासी चेलावास) के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन और बुडौली से हुई गिरफ्तारी पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक,…
चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर तक, सड़क संपर्क में ऐतिहासिक विस्तार देहरादून। देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व ने इस रफ्तार पर डबल इंजन लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में चारधाम सड़क परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चारों धामों को ऑल वेदर रोड से जोड़ना है, करीब 12,000 करोड़ रुपए लागत की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है, जिससे आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया…
नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
तावड़ू – तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर पांच आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने और उसकी अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का संगीन अपराध हुआ है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर नूंह महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किराने की दुकान चलाने वाले ने रची साजिश पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 6 जून की सुबह करीब 5 बजे जब वह उठे…
