Author: admin

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मॉल रोड स्थित आरसीएम शॉपिंग मॉल के पास स्थित उनके निवास की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दूसरों को मानसिक शांति का पाठ पढ़ाने वाली योग प्रशिक्षिका के इस आत्मघाती कदम से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। सालगिरह के दिन खुशियां बदलीं मातम में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोहित साह और लता साह की शादी की 18वीं सालगिरह थी। घर में उत्सव…

Read More

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, एसएसपी देहरादून को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश 10 माह तक विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख, विवाहिता को बंधक बनाने वाले दोषियों के खिलाफ हो कठोरतम कानूनी कार्रवाई ​11 तारीख को आयोग कार्यालय में पीड़िता से मुलाकात करेंगी अध्यक्ष; बेहतर उपचार और काउंसलिंग की जाएगी सुनिश्चित ​​देहरादून। देहरादून के थाना सेलाकुई के अंतर्गत भाऊवाला (सैनिक कॉलोनी) क्षेत्र में एक विवाहिता को बंधक बनाकर रखने, खाना न देने और उसके साथ अमानवीय व रूह कँपा देने वाली शारीरिक व मानसिक क्रूरता करने का एक अत्यंत संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है।…

Read More

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने बहुचर्चित 49,920 बोतल ‘ऑनरेक्स कफ सिरप’ की बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ था, लेकिन जैसे ही वह अपने एक परिचित से मिलने बैतूल पहुंचा, एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। दिखावे की दुकान…

Read More

बैंकिंग प्रक्रिया पर सवालः पात्रता जांचे बिना पहले दिया ऋण, अब घर नीलामी नोटिस, डीएम ने मांगी रिपोर्ट बुजुर्ग पिता से मकान की रजिस्ट्री पत्नी के नाम कर खर्चा देने से मुकरा बेटा, भरण पोषण एक्ट में वाद दर्ज देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 194 नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर शिकायतों को लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक विभाग नागरिकों की…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अधिकारियों ने कुआलालंपुर से आए दो यात्रियों के पास से 15.38 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस ड्रग्स की कीमत लगभग 5.38 करोड़ रुपये आंकी गई है। गीजर के अंदर बनाया था ‘हाईटेक’ सीक्रेट केबिन कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, 7 जून 2026 को कुआलालंपुर से आई फ्लाइट नंबर D7-182 से दो यात्री दिल्ली पहुंचे थे। शक के आधार पर जब…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से किरायेदार दंपती—राम प्रसाद दास और उसकी पत्नी बनश्री दास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं हैं। आरोपियों ने महज डेढ़ महीने पहले ही प्रोफेसर की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए इस जघन्य हत्याकांड की साजिश रच ली थी। करोड़ों की प्रॉपर्टी और खूनी नीयत जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी राम प्रसाद…

Read More

कहा, डीपीडीपी एक्ट का हो पालन, सुरक्षित रखें छात्रों का डाटा ‘एक विश्वविद्यालय एक शोध’ पर राजभवन में आयोजित होगा कार्यक्रम देहरादून। राजकीय विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। जिससे छात्र-छात्राओं का डाटा सुरक्षित रखने के साथ ही भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में लागू डीपीडीपी एक्स का भी पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस संबंध में सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालयों के वेब एप्लिकेशन को…

Read More

टिहरी। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित सेन्दूल गांव पहुंचकर नाग देवता मंदिर स्थापना दिवस एवं ग्राम सेन्दूल के सामुदायिक वर्क शेड के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सामुदायिक वर्क शेड का विधिवत शिलान्यास किया। इससे पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जौनपुर क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन…

Read More

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना हमारी प्राथमिकता : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जनसहयोग की अपील पौड़ी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के अंतर्गत सोमवार से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं सत्यापन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। अभियान के तहत 08 जून से 07 जुलाई, 2026 तक बीएलओ प्रत्येक मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क…

Read More

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में युवक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल है। रातभर लहूलुहान हालत में पड़े रहे दोनों युवक मृतक युवक की पहचान प्रतापनगर के देवल गांव निवासी कीर्तन के रूप में हुई…

Read More