Author: admin
हिडन कैमरों से ब्लैकमेलिंग कर 10 करोड़ की संपत्ति बनाने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मकोका (MCOCA) के तहत साकेत कोर्ट में 3000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में सामने आया है कि गिरोह ने धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना राजकुमार उर्फ राजू मीणा था, जो अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाता था। आरोपी कथित तौर पर हिडन कैमरों और मोबाइल…
बदमाशों के कब्जे से 02 तमंचे, जिंदा कारतूस एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हुई बरामद देहरादून। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिली। ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश हाल ही में ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, देर रात नियमित चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम…
तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश फिलीपींस। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता दर्ज किए गए इस भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया, जापान और अन्य तटीय देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कई इलाकों में संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं। भूकंप के तेज झटके स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:37 बजे महसूस किए गए। अमेरिकी…
साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दर्शकों के बीच लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है और शुरुआती 4 दिनों में ही इसने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके गाने, टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया था। यही वजह है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।…
रोहतक (सांपला): हरियाणा के सांपला इलाके में एक ढाबे के पास खड़ी कार से दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई (PGI) रोहतक भिजवा दिया है। कार में मिले दस्तावेजों से हुई पहचान पुलिस के अनुसार, कार के अंदर रखे कागजातों की जांच करने पर मृतक की पहचान 39 वर्षीय सुधीर के रूप में हुई है, जो झज्जर जिले के गांव आसौदा के रहने वाले थे। सुधीर के पिता का नाम ओम प्रकाश है और वह…
उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक…
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना स्थित महावीर कॉलोनी से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अपने ही बेटों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग पिता ने शनिवार को घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। जमालपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मकान पर कब्जे के लिए दे रहे थे धमकियां मृतक की पत्नी किरन देवी ने पुलिस को बताया कि गुरदेव सिंह…
बहन से बात करने पर भड़का नाबालिग, दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल की चाकू से गोदकर हत्या
नई दिल्ली: राजधानी के पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 वर्षीय यशपाल की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नाबालिग अपनी बहन से यशपाल की बातचीत को लेकर नाराज था और इसी रंजिश के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हमला इतना बर्बर था कि चाकू का एक हिस्सा टूटकर मृतक के सीने में ही धंसा रह गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य साजिशकर्ता…
डाटा मिलान नहीं होने पर मिलेगा नोटिस, नागरिकता और जन्म संबंधी दस्तावेज होंगे जरूरी देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए आज से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत हो रही है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और त्रुटियों को दूर करना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रदेशवासियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की…
तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई देहरादून- राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इनमें एक बहुमंजिला भवन भी शामिल है। एमडीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्राधिकरण की…
