Author: admin

उत्तराखंड ने एक बार फिर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। ओडिशा के पुरी में 3 से 5 जून तक भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) कार्य समूह की द्वितीय तकनीकी बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन मॉडल को विशेष रूप से सराहा गया। तीन दिवसीय सम्मेलन में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात समेत 11 ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। उत्तराखंड की ओर से एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी और यूएलएमएमसी के निदेशक शांतनु सरकार ने प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन के दौरान…

Read More

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ का पहला इंट्रोडक्शन वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। वीडियो में हुमा एक रहस्यमयी और खतरनाक किरदार में नजर आ रही हैं। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है इंट्रोडक्शन वीडियो फिल्म के नए इंट्रोडक्शन वीडियो में मुंबई शहर में हो रही सिलसिलेवार हत्याओं की झलक दिखाई गई है। इन वारदातों…

Read More

जम्मू: देशव्यापी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जिला जम्मू पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटों के भीतर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए विभिन्न इलाकों से पांच लोगों को धर-दबोचा। इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य सप्लायरों और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गिरफ्तारियां: नवाबाद थाना: पुलिस ने ज्वेल चौक क्षेत्र में गश्त के दौरान तालाब तिल्लो निवासी तरुण…

Read More

नवांकुर नाट्य समूह के चार दिवसीय नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों का किया उत्साहवर्धन पौड़ी-  जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में नवांकुर नाट्य समूह द्वारा आयोजित चार दिवसीय नाट्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी बच्चों, अभिभावकों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ रंगमंच, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवांकुर नाट्य समूह वर्षों से अपनी पहल पर बच्चों को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराते हुए उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति…

Read More

प्रयागराज (सोरांव): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के गंगापार इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ले में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने सिर्फ इसलिए आत्मघाती कदम उठा लिया, क्योंकि उसके परिजनों ने उसे सहेली की जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना कर दिया था। मृतक किशोरी की पहचान अक्सा नूर (15) के रूप में हुई है, जो मऊआइमा स्थित अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार, अक्सा अपनी एक सहेली के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होना चाहती थी,…

Read More

देहरादून- चेतवुड हॉल गर्व और जश्न से गूंज उठा, क्योंकि आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) विंग में 73 कैडेट्स ने अपनी कठिन एकेडमिक और मिलिट्री ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। इस खास मौके को एक शानदार और प्रेरणादायक ग्रेजुएशन सेरेमनी के ज़रिए मनाया गया, जिसमें गर्व से भरे माता-पिता, सम्मानित इंस्ट्रक्टर और खास मेहमान शामिल हुए। इंडियन मिलिट्री एकेडमी के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह (AVSM, YSM, SM) ने आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 127वें कोर्स के साइंस स्ट्रीम के 32 कैडेट्स और ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम के 42 कैडेट्स को प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की बैचलर डिग्री प्रदान की। आर्मी कैडेट…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में निर्देशक देबू रावत द्वारा निर्देशित चर्चित गढ़वाली फीचर फिल्म “निखण्यां जोग” अब उत्तराखंड के पहले समर्पित क्षेत्रीय OTT प्लेटफॉर्म वीडियोज अलार्म (Videos Alarm) पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का निर्माण आशा मुनीन्द्र सकलानी ने किया है, जबकि निर्देशन देबू रावत द्वारा किया गया है। फिल्म के सह-निर्देशक एवं कोरियोग्राफर विजय भारती हैं। संगीत निर्देशन अमित वी कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, अमित खरे, प्रतीक्षा बमराड़ा और लेखराज भंडारी ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। प्रमुख कलाकारों में…

Read More

बरेली –  प्रेमनगर क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने पेशाब करने से मना करने पर युवक और उसके साथियों पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें बीचबचाव करने पहुंचे स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना चार जून की है। एक युवक घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर पेशाब कर रहा था। जब स्थानीय निवासी ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने परिचितों…

Read More

किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय- मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान 6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़, खेती होगी सुरक्षित- मुख्यमंत्री अल्मोड़ा।  जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया…

Read More

एफएसएसएआइ मानकों और हाइजीन रेटिंग पर दी जानकारी कई होटलों को हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र भी प्रदान किए देहरादून। शहर में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने होटल और रेस्टोरेंट पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में राजपुर रोड स्थित होटल वेलकम में होटल एसोसिएशन के सहयोग से एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त ताजबर सिंह, संयुक्त आयुक्त डा. आरके सिंह और उपायुक्त गढ़वाल खाद्य सुरक्षा आरएस रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। खाद्य सुरक्षा आडिटर आशीष भार्गव ने होटल संचालकों…

Read More