Author: admin

नैनीताल- सप्ताहांत की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के कारण शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार नजर आए, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया। शहर की पार्किंग क्षमता पूरी तरह भरने के साथ कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को हजारों पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने का अनुमान लगाया गया। बड़ी संख्या में निजी वाहनों के प्रवेश से शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात धीमा पड़ गया। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया और…

Read More

अल्मोड़ा – जिले के सल्ट क्षेत्र स्थित खुमाड़ गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने महिला की मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी भूमिका ने वर्ष 2022 में खुमाड़ गांव के दीपक खर्कवाल से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की असहमति के बावजूद साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया था। हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद उनके वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ने लगा। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि…

Read More

धार – मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों सड़क किनारे खड़ी कार के पास गंभीर हालत में मिले थे। सूचना मिलने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, भानगढ़ रोड स्थित नरसिंह देवला फाटे के पास राहगीरों ने एक युवक और युवती को तड़पते हुए देखा। युवक कार के बाहर सड़क किनारे पड़ा था, जबकि युवती वाहन के अंदर थी। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर…

Read More

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, जीतपुर नेगी क्षेत्र में स्थित अमेजन के स्टोर में रात करीब 11:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पास में स्थित एक अन्य डिलीवरी सेंटर के कर्मचारियों…

Read More

बहादुरगढ़ – मांडोठी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे कपड़े में लिपटा एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। इसके चलते अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग इलाकों में हुई हत्या की वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नरेला के होलंबी खुर्द गांव में एक सैलून संचालक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि शालीमार बाग में मामूली विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर जान ले ली गई। नरेला औद्योगिक क्षेत्र के होलंबी खुर्द गांव निवासी 36 वर्षीय विकास रोज की तरह अपना काम खत्म कर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे तीन-चार हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर…

Read More

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 आईपीएस और 5 पीपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों में परिवर्तन किया है। इस फेरबदल के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के कार्यभार में कटौती भी की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में आईपीएस निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, ऋद्धिम अग्रवाल को कुमाऊं रेंज से स्थानांतरित कर आईजी कानून व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। अब तक कानून व्यवस्था का कार्यभार संभाल रहीं विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर…

Read More

देहरादून : आज राजपुर क्षेत्र के साईं मंदिर के पास दीवार गिर गई। दीवार गिरने सेर एक महिला उसकी चपेट में आ गई। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम को मुख्य आरक्षी दीपक पंत और उनकी टीम तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुए और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में थी, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। घायल महिला का विवरण — नाम – मनसा देवी पति – घराहन सिंह आयु – 85 वर्ष निवासी…

Read More

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को जनपद नैनीताल को 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 67 करोड़ लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण एवं 29.71 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भीमताल क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोषणा की गई, जिसमें भीमताल में सैनिकों एवं व्यापारियों हेतु एक बहुउद्देश्यीय भवन का निर्माण, भीमेश्वर मंदिर एवं ओखलकांडा पशुपतिनाथ मंदिर को मंदिर माला मिशन में जोड़े जाने, रामगढ़ ब्लॉक के ओढ़ाखांन से मुक्तेश्वर मोटर मार्ग, जीप मार्ग का मिलान, रामगढ़ उप तहसील का शीघ्र…

Read More

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एसआईआर की दी विस्तृत जानकारी देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सचिवालय में मीडिया को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 8 जून…

Read More