Author: admin
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण
टिहरी। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी गढ़वाल के बौराड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र ढुंगीधार, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय एवं बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का सतत अनुश्रवण कर आवश्यक सुधार समयबद्ध रूप से किए जाएं, श्रीदेव सुमन पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों,…
जालंधर। शहर में एक 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। घटना को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार नीतू ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अवतार नगर निवासी मनी नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत खराब होने की सूचना पर आसपास के लोग सक्रिय हुए। पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे तत्काल सिविल अस्पताल…
राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और इसका असर पहले दिन की कमाई पर भी साफ नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की है। पहले दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें फिल्म ‘पेद्दी’ को देशभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 51 करोड़ रुपये का…
काशीपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधमसिंह नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस (.30 और .32 बोर) तथा तीन कूटरचित (फर्जी) शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक माह से इस मामले में गोपनीय जांच और सूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था। जांच के दौरान सामने…
अमृतसर – कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार, मादक पदार्थ और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित लगभग पांच लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने सहयोगियों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम…
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक सीज, श्रीनगर पुलिस का अभियान जारी श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए श्रीनगर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यात्रा मार्गों पर कुछ वाहन चालक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इसी…
जालंधर- जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक पर गुरुवार देर रात कार निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में एक राहगीर और उसके बेटे के साथ कथित तौर पर कुछ युवकों की झड़प हो गई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित सतिंदर पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और रास्ता बदलने का संकेत भी दे रहे थे। इसी दौरान सामने से आई एक कार…
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने शासकीय आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोगों को फलदार पौधे भी वितरित किए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने…
गाजियाबाद- विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित भूड़ रेलवे रोड के एक होटल में युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका होटल के समीप ही अपने परिवार के साथ रहती थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती रात करीब एक बजे अकेले होटल में प्रवेश करती दिखाई दी है। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों…
सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, डीएम ने विभागों को दी कड़ी हिदायत जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-डीएम 36 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों पर पर डीएम ने विभागों को थमाया वार्निंग लेटर, जवाबदेही तय बैठक में गैरहाजिरी पड़ी भारी, सीएमओ को जिलाधिकारी का नोटिस हर सोमवार को ‘‘समाधान दिवस’’ की शिकायतें उसी दिन सीएम हेल्पलाइन पर पोर्टल पर हो दर्ज देहरादून। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर लंबित जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 36 दिनों से…
