Author: admin
राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला में नशा मुक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान की दिलाई शपथ जन कल्याण और समामाजिक न्याय के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई. आर.डी. टी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत माह मई 2026 की पेंशन वन क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित की। 09 लाख 74 हजार 338 लाभार्थियों के खाते में कुल 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर…
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन व सचिव पंकज पांडे ने टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश द्वारा सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। हिलान्स हिमालयन भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर द्वारा भोजनालय में प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों एवं दैनिक बिक्री से संबंधित जानकारी प्रस्तुत…
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के झलेड़ा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे के जहरीला पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला का बुधवार सुबह किसी घरेलू मुद्दे को लेकर अपने पति के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति घर से चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों को तत्काल…
जींद- हरियाणा के जींद जिले में गुरुवार सुबह सीआईए टीम और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दोनों संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सीआईए टीम ने ईक्कस बाईपास क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश…
हिसार- हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव में एक युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 29 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने बताया कि राहुल फिलहाल कोई नियमित काम नहीं करता था और अक्सर दिनभर…
गुरुग्राम – नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही नगर निगम अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर नगर निगम परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और कार्यालय का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से आम नागरिकों और कर्मचारियों की एंट्री रोक दी गई, जिससे कई जरूरी कार्य प्रभावित हुए। कार्यालय पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता, खोजी…
हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
हॉलीवुड की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जहां हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, वहीं यह हॉरर थ्रिलर दर्शकों की पहली पसंद बनती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी संतोषजनक कमाई दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। छठे दिन कितनी हुई कमाई? रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑब्सेशन’ ने रिलीज के छठे दिन लगभग 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के…
नयागांव में चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर भागे बदमाश, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक घायल देहरादून। देहरादून में तड़के सुबह दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नयागांव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राजस्थान के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, नयागांव चौकी बैरियर पर नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर (RJ)…
कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में चार नामों का जिक्र
फिरोजपुर- पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मक्खू क्षेत्र के गांव कुतबपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सिर में गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें चार लोगों के नाम दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जसविंदर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके परिचितों ने उसे निवेश…
गाजियाबाद – स्वाट टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर झपटमारों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में लूट का सोना खरीदने वाले एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल के दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके शिकार लोगों में…
