Author: admin

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को अब नई गति मिलने जा रही है। राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण शहरी पुनर्विकास कार्यों में शामिल इस परियोजना के लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रणनीति तैयार कर ली है।  एमडीडीए सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति का विस्तृत आकलन किया…

Read More

करीब चार साल बाद कांग्रेस के शीर्ष नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका यह दौरा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत साबित हो सकता है। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में पूर्व फौजियों के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी बुधवार…

Read More

पीसीयू की बैठक में बड़े फैसले, सहकारिता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी देहरादून। उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) की प्रबंध समिति की बैठक देहरादून स्थित पीसीयू कार्यालय सभागार में अध्यक्ष प्रदीप मेहरोत्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ के वर्तमान कार्यों, भविष्य की योजनाओं, नए व्यवसायिक अवसरों तथा सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संघ के लिए नए बिजनेस प्लान विकसित कर आय के स्रोतों में वृद्धि करने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने विचार व्यक्त किया कि बदलते समय के अनुरूप नवाचार आधारित योजनाओं…

Read More

चेतावनी: ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वालों को होगी 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना देहरादून। उत्तराखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गेमिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों (यूआरएल) को ब्लॉक कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए उत्तराखंड जुआ कानून-2026 के तहत सट्टा और जुए के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एसटीएफ के अनुसार, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अवैध बेटिंग…

Read More

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से नशे के सिंडिकेट को ध्वस्त करती दून पुलिस हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने 02 मामलों में अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 20 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 20.92 ग्राम अवैध कोकिन हुई बरामद बरामद कोकिन को दिल्ली से तस्करी कर देहरादून लाये थे अभियुक्त देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और दून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत राजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने पहुंचे तीन…

Read More

आग में झुलसी बहुमंजिला इमारत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।…

Read More

महिलाओं, किसानों और युवाओं की आय बढ़ाने पर फोकस, विकास योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा अनुपयोगी भवन बनेंगे रोजगार और आजीविका के नए केंद्र, बचेगा समय और धन पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समस्त खंड विकास अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास, वीबी जी राम जी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), उद्यान, पशुपालन तथा आंगनबाड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, ग्रामीण आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने…

Read More

रेवाड़ी। जिले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने…

Read More

अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं बैठक ऋषिकेश। देश की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागरिकों के सपने, उनकी आकांक्षाएँ और उनके भविष्य की संभावनाएँ शहरों में आकार लेती हैं। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं बैठक में कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण एवं 6.63 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए…

Read More

प्रतिदिन 70 से 80 हजार तक यात्री कर रहे चारधामों में दर्शन  देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 29.85 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यात्रा नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आ रही है। 19 अप्रैल से आरंभ हुई चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरुआती 44 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो…

Read More