Author: admin
जबलपुर – विजय नगर थाना क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर आधा दर्जन लोगों से करीब 22 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो नौकरी दिलवाई और न ही रकम वापस की। पुलिस के मुताबिक चंद्रमोहन कॉलोनी, रांझी निवासी अरविंद कुमार सेन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उनसे नौकरी लगवाने के नाम पर…
नोएडा। नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-79 स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की गई। इस दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग एप और वेबसाइटों का संचालन…
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये स्कूल ड्रापआउट कम करने के निर्देश कहा, विद्यालयों में छात्रों को मिले डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति व मूलभूत सुविधाओं का लाभ देहरादून। सूबे के सभी विद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एंड गाइड की इकाइयां गठित की जायेंगी, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्राओं को इन में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण का अवसर मिल सके। इसके अलावा स्कूलों में ड्रापआउट प्रतिशत कम करने, छात्रों को डिजिटल शिक्षा व मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करने को भी कहा…
देहरादून। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को चार प्रमुख श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि राज्य सरकार, ऊर्जा विभाग और उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के संयुक्त प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड को सम्मानित किया। समारोह में यूपीसीएल के…
मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने मरीजों से संवाद कर परखी स्वास्थ्य सेवाएं उपकरणों, मानव संसाधनों और आपदा प्रबंधन संबंधी प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश पौड़ी- गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा चारधाम यात्रा के दौरान मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं हर समय सुचारु रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने आपातकालीन कक्ष, आईसीयू, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी लैब, बायोकेमिस्ट्री लैब, पैथोलॉजी लैब एवं…
तकनीकी कमियों से बचें, प्रतिपूरक वनीकरण के प्रस्ताव मानकों के अनुरूप तैयार करें: जिलाधिकारी सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश, संयुक्त निरीक्षण से लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े लंबित वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की विभागवार समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में…
15 दिन में मलबा हटाने के निर्देश देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के कारण जमा हुए मलवे को हटाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि कार्लीगाड़ क्षेत्र में जमा आपदा के मलवे को आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण रूप से हटाया जाए तथा भविष्य में किसी प्रकार की क्षति से…
देहरादून। आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में चारधाम यात्रा के लिए संचालित प्रत्येक हेली कंपनी द्वारा यूकाडा को 10-10 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका उपयोग आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों में किया जा रहा है। वर्तमान में चारधाम यात्रा में संचालित आठ हेली कंपनियों द्वारा कुल 80 घंटे के निःशुल्क फ्लाइंग ऑवर उपलब्ध कराए गए हैं। इन घंटों का उपयोग मेडिकल इमरजेंसी, एयर रेस्क्यू तथा दुर्गम क्षेत्रों में…
देहरादून। गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट को सरकार में दायित्व दिये जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। काबीना मंत्री ने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों को विभिन्न दायित्व सौंपे जाने से राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी। गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त ज्योति कोटिया तथा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष पद…
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ‘फ्लोरिश स्टेज’ के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बृहस्पतिवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अदालत से आरोपी की पुलिस कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच अभी बाकी है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों और अन्य संबंधित…
