Author: admin

रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने रंगदारी मांगने और जानलेवा फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को लक्ष्मीपुर प्रेमनगर निवासी सीमा राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों द्वारा उनके पति संजय कुमार से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसे न देने पर…

Read More

*निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित* – कम प्रगति वाले जिलों को सीईओ ने दिए विस्तृत निर्देश  – चम्पावत,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ फार्म वितरण में अब्बल  – देहरादून,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में फार्म वितरण की धीमी प्रगति देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना फार्म वितरण में देहरादून,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की।…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा घंटाघर चौक में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अभियान 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव द्वारा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ओवरस्पीड…

Read More

संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित देहरादून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-शांति एवं…

Read More

शासन स्तर पर लंबित मामलों की नियमित पैरवी सुनिश्चित करें- मंडलायुक्त मानसून से पूर्व कलवर्ट, नालियों एवं स्क्रबर की सफाई के निर्देश पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दैवीय आपदाओं से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति लायी जाय। बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित मामलों…

Read More

डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उन्हें बधाई देते हुए इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। बुधवार को इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा…

Read More

सुलतानपुर: सुलतानपुर पुलिस को मोबाइल टावरों से बेशकीमती उपकरण उड़ाने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के रहने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पास से पुलिस ने 2 लाख रुपये नकद, अवैध तमंचा-कारतूस और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक कार बरामद की है। पुलिस कप्तान ने इस शानदार कामयाबी के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। कार का नंबर बदल-बदल कर…

Read More

फिटनेस टेस्ट के दौरान चोटिल हुए हार्दिक, तीन सप्ताह रहेंगे क्रिकेट से दूर नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। फिटनेस से जुड़ी नई समस्या सामने आने के बाद बीसीसीआई ने उनकी वापसी को फिलहाल टालने का फैसला किया है। ऐसे में तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम प्रबंधन को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। हार्दिक पांड्या हाल ही में पीठ की समस्या से उबरकर मैदान पर…

Read More

भोपाल: पुराने शहर के बजरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संदिग्ध मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से पुलिस को एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता बरामद हुआ है, जिसने इस पूरे मामले को बेहद पेचीदा बना दिया है। पुलिस ने इन साक्ष्यों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। भाई-बहन बाहर खेल रहे थे, तभी हुई वारदात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। वह अपने पिता…

Read More

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। दमदार एक्शन, रहस्यमयी मिशन और आलिया भट्ट के नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित कहानी मानी जा रही है, जिसमें देश की सुरक्षा से जुड़े एक खास मिशन की झलक दिखाई गई है। फिल्म के टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक दृश्य से होती है, जहां बॉबी देओल अपनी बेटी के रूप में नजर आ रही आलिया भट्ट के 18वें जन्मदिन पर उन्हें एक विशेष जिम्मेदारी सौंपते दिखाई देते हैं।…

Read More