Author: admin
आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। ओंकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि बैसाखी पर 14 अप्रैल को प्रात: 9 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ व मर्कटेश्वर मंदिर परिसर मक्कूमठ में आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय भगवान तुंगनाथ…
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पार्टी आलाकमान पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि कांग्रेस विधायकों में नाराजगी है जिसके चलते 10 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। विधायक ने साफ कहा आज देर शाम नाराज विधायकों की बैठक होगी। हरीश धामी ने प्रदेश प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में देवेंद्र यादव ने कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ाई, उनके अनुसार मुझे तो नहीं लगता कांग्रेस में हरीश या प्रीतम गुट हैं। गुटबाजी को बढ़ावा देने का काम देवेंद्र यादव ने किया। गणेश गोदियाल से इस्तीफा लिया तो फिर…
मौसम विज्ञान केंद्र ने पारे में उछाल को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम कड़ी परीक्षा ले सकता है। मैदानों में हीट स्ट्रोक का खतरा रहेगा। ज्यादातर इलाकों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने और ग्लेशियर के तेजी से पिघलने की आशंका है। इसे लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड…
उत्तराखंड में खाद्य प्रणाली को लेकर एक बड़ा खुलासा राज्यसभा में हुआ है। जिसमें सरकार ने बताया कि राज्य में पिछले आठ वर्षों के दौरान 646337 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। अगर बाद हिमालयी राज्यों की जाए तो उत्तराखंड में सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए हैं। पूरे देश में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड के बाद असम का नंबर आता है। जानकारी के मुताबिक राज्य में 2014 से 2021 के बीच सत्यापन अभियान में फर्जी या जाली होने के कारण राशन कार्ड को रद्द किया गया है. वहां राज्य सरकार का कहना है कि राज्य में अब जल्द ही…
हरिद्वार जिले में लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में ईंट भट्ठा परिसर में ईंट बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। तीनों किशोर दोपहर के समय नहाने के लिए गए थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी तलाश की। रात में उनके शव बरामद होने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक तस्लीम के दो बेटे 15 वर्षीय रिहान और 14 वर्षीय अनस के साथ जमशेद का 14 वर्षीय बेटा रिहान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर दोपहर के समय नहाने के लिए गए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड अब विकसित राज्यों की दौड़ में शामिल होने के लिए शक्ति झोंकेगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार केंद्र की मदद से चल रही ढांचागत परियोजनाओं की सहायता से युवा उत्तराखंड के सपनों को साकार करने का खाका खींचने जा रही है। राज्यपाल अभिभाषण में डबल इंजन के बूते उत्तराखंड के विकास के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने का सरकार का संकल्प भी दिखाई देगा। मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण में भाजपा की धामी सरकार का अगले पांच वर्ष का एजेंडा राज्यवासियों को सुकून का अहसास कराने जा रहा है।…
उत्तराखंड से दुखद खबर: सरयू नदी में डूबने से मासूम की मौत, दिल के टुकड़े को निहारती रही माँ
उत्तराखंड में अक्सर नदियों में नहाते समय हादसे सामने आ रहे है। इसे बावजूद लोग अनदेखी करते है। ऐसा ही हादसा आज बागेश्वर जिले में हुआ जहां एक छह वर्ष की मासूम बालिका सरयू में नहाते समय ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। आनन-फानन मेंं उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आगे पढ़ें : यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल… अब करना होगा इन्तेजार…
केदारनाथ की पहाड़ी पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बनी ध्यान गुफा देश ही नहीं, विदेशों में भी साधना के इच्छुक लोगों का ध्यान खींच रही है। आगामी यात्रा सीजन की अगर बात करैं तो मई और जून के लिए इस गुफा की बुकिंग फुल हो चुकी है। गुफा की बुकिंग को लेकर दुबई से अमेरिका तक के प्रवासी भारतीय जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, अभी बुकिंग करने वाले अधिकतर स्वदेशी ही हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं। इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में…
इस बार उत्तराखंड के जंगलों में पिछले वर्ष की तरह सर्दियों के मौसम में आग नहीं लगी। समय-समय पर हुई बारिश और बर्फबारी ने सर्दियों में तो जंगलों को आग से सुरक्षित रखा, लेकिन मार्च आते ही जिस तरह से अचानक मौसम बदला और न्यूनतम तापमान पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया, उसने आने वाले दिनों में राज्य के जंगलों को आग से बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वन विभाग के मुताबिक्र चालू सीजन में आग लगने की पहली घटना 8 मार्च 2022 को अल्मोड़ा में हुई थी। उसके बाद से लगातार ऐसी घटनायें सामने आ…
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के सामने वह चम्पावत से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखेंगे। हाईकमान का फैसाला ही अंतिम होगा। धामी को इस सीट से चुनाव लड़ने का न्योता विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही दे चुके हैं। दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुमाऊं में पहली बार पहुंचे धामी ने शुक्रवार को बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के मंच से मौजूदा विधायक गहतोड़ी ने कहा वह अपनी बात पर अडिग हैं। बनबसा के चूना भट्टा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम…
