Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026

    PM Surya Ghar योजना में उत्तराखंड का जलवा, चार श्रेणियों में देशभर में प्रथम स्थान

    June 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 9
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, विधायकों के 480+ सवाल तैयार
    Uncategorized

    भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, विधायकों के 480+ सवाल तैयार

    adminBy adminJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, विधायकों के 480+ सवाल तैयार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) एक बार फिर से सियासी हलचल का केंद्र बनने जा रही है। आगामी 19 अगस्त से यहां विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति मिलने के बाद सचिवालय ने सत्र की तिथि घोषित की। इसके साथ ही भराड़ीसैंण में सत्र की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक विधानसभा सचिवालय को विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सत्र बेहद सक्रिय और महत्वपूर्ण रहने वाला है।

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि भराड़ीसैंण में मानसून सत्र को पूरी पारदर्शिता और तकनीकी उन्नयन के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-नेवा प्रणाली के अंतर्गत सभा मंडप का डिजिटाइजेशन और साउंडप्रूफिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे विधायकों को अब ज्यादा प्रभावशाली और व्यवस्थित ढंग से अपने मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा।

    सरकार और विपक्ष, दोनों ही पक्ष इस सत्र के माध्यम से जनता से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं भराड़ीसैंण में सत्र का आयोजन एक बार फिर राजधानी विवाद को भी हवा दे सकता है, जिस पर राजनीतिक दृष्टिकोण से निगाहें टिकी रहेंगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version