Author: admin
उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा आदर्श आयुष गांव, सीएम धामी बोले- आयुर्वेद को मिलेगा नया आयाम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को घोषणा की कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में एक-एक आदर्श आयुष गांव विकसित किया जाएगा, ताकि आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, प्रदेश में 50 नए योग और वेलनेस केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। ओल्ड राजपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो (देहरादून, 2023) की उपलब्धियों पर आधारित दस्तावेज, आयुष विभाग की कॉफी टेबल बुक और विज्ञान भारती की विज्ञान विद्यार्थी मंथन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज भविष्य में आयुर्वेद अनुसंधान,…
उत्तराखंड में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटों में देहरादून सहित कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ तीव्र से अति-तीव्र वर्षा के दौर चलने का अनुमान है। मौसम अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को फूलों की घाटी और रुद्रनाथ धाम में यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से वर्षा…
दस वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल जोशी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। चार अगस्त को ही निखिल ने मासूम की हत्या कर दी थी। उसकी योजना थी कि शव को टुकड़ों में काटकर नदी या नालों में बहा देगा, लेकिन सीसीटीवी कैमरों में कैद तस्वीरों ने उसका पूरा खेल बिगाड़ दिया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के महज 5–6 घंटे के भीतर पुलिस ने निखिल को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कभी तंत्र-मंत्र का हवाला देकर, तो कभी मानसिक बीमारी का बहाना बनाकर जांच को गुमराह करने की…
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने चारधाम यात्रा पर बड़ा असर डाला है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने कई मार्गों को बंद कर दिया है और यात्रियों से धैर्य बनाए रखने व सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। केदारनाथ यात्रा: रेड अलर्ट के चलते बृहस्पतिवार से यात्रा रोक दी गई थी। शुक्रवार को भी यह बंद रहेगी। बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब: पीपलकोटी के पास हाईवे का 30 मीटर हिस्सा बह जाने से दोनों यात्राएं ठप हैं। लगभग 2,000 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। गंगोत्री यात्रा: धराली में आई आपदा के चलते पहले…
उत्तराखंड: 12 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण तय, सीटों में बदलाव नहीं, सबकुछ जानिये यहाँ
अनंतिम अधिसूचना पर आई आपत्तियों के निपटारे के बाद पंचायती राज विभाग ने बुधवार को 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। जारी सूची में किसी भी जिले की सीट में बदलाव नहीं किया गया। इस बार पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशों को आधार बनाया गया। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के सभी पदों का आरक्षण तय किया गया। सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने 1 अगस्त को अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए…
उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल क्षेत्र में मंगलवार को खीरगंगा के ऊपर बादल फटने से भीषण आपदा आ गई। दोपहर के बाद आए अचानक सैलाब और मलबे के तेज बहाव ने धराली का मुख्य बाजार और प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर को पूरी तरह बहा दिया। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 70 लोग लापता हैं। बुधवार सुबह से प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। आपदा कंट्रोल रूम से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस घटना का पैटर्न वर्ष 2013 की…
उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिले में तैनात प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एडिशनल CMO) डॉ. मो. शाह हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप और घटना डॉ. हसन पर आरोप है कि उन्होंने रुद्रप्रयाग जिले के तिलणी क्षेत्र में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग को 3 अगस्त को प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि दुर्घटना के…
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों घटनाएं एक ही दिन में अलग-अलग मामलों में हुईं, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। सूत्रों के अनुसार, बहादराबाद क्षेत्र के इस निजी अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के दौरान दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में उपचार दिया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई…
उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2025: कांग्रेस और भाजपा की सीटों का पूरा लेखा-जोखा, आचार संहिता खत्म
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। सभी 12 जिलों से मतगणना पूर्ण हो चुकी है और आचार संहिता समाप्त कर दी गई है। इस बार का परिणाम सत्ता, संगठन और व्यक्तिगत समीकरणों को लेकर कई संकेत दे रहा है। जिला पंचायत सीटों का परिणाम: कुल सीटें: 358 भाजपा समर्थित: 121 कांग्रेस समर्थित: 92 निर्दलीय उम्मीदवार: 145 चमोली में अध्यक्ष पद को लेकर जोड़तोड़: चमोली जिले की 8 जिला पंचायत सीटों पर निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर गठबंधन और समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यह निर्दलीय प्रत्याशी “किंग मेकर” साबित हो सकते हैं।…
उत्तराखंड के चमोली जनपद के प्रमुख गांवों में शुमार सारकोट, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श गांव के रूप में गोद लिया है, अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इस गांव की कमान अब युवा और ऊर्जावान नेता प्रियंका नेगी के हाथों में होगी, जो महज 21 वर्ष और 3 माह की उम्र में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। प्रियंका नेगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को कड़े मुकाबले में हराकर 421 मतों से जीत दर्ज की, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 235 मत प्राप्त हुए। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन…
