Author: admin
गोपेश्वर: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। वहीं नवजात की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के बछेर गांव निवासी मीना देवी (30), पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने तुरंत प्रसव की तैयारियां शुरू कर दीं। महिला रोग विशेषज्ञ…
रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और भूस्खलन ने बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक में भारी तबाही मचाई। पूर्वी बांगर के प्रमुख पड़ाव छेनागाड़ में भूस्खलन से 15 से अधिक दुकानें और मकान जमींदोज़ हो गए। मलबे के साथ आठ लोग चंदन नदी में बह गए, जिनमें नेपाली मजदूर, दुकानदार और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। टेंडवाल गांव में महिला की मौत जखोली ब्लॉक के टेंडवाल गांव में एक मकान ढहने से सरिता देवी नामक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाला। सड़कें टूटीं, राहत कार्य…
केदारघाटी में काफी जगह नुकसान की खबरें…. उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट… नदियां उफान पर
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नदियां और गाड़-गदेरे उफान पर हैं, जिससे हालात गंभीर होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा असर रुद्रप्रयाग जिले की केदारघाटी में देखने को मिल रहा है, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार छेना गाड़, नागजगई और ल्वारा के इलाकों में भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। इन क्षेत्रों में कई पुल बह गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप…
हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरेली रोड स्थित जयपुर बीसा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी स्कूल बस, दूसरी बस को साइड देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 36 बच्चे सवार थे। बस के पलटते ही बच्चों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत…
नैनीताल के मल्लीताल मोहनको क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण आग ने ऐतिहासिक भवन ओल्ड लंदन हाउस को पूरी तरह से राख में बदल दिया। इस हादसे में एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब पौने दस बजे रेस्टोरेंट संचालकों और राहगीरों ने भवन से उठती लपटें देखीं। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई और साथ ही कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए अंदर घुसकर इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन शांता देवी के बेटे निखिल को बचा लिया। हालांकि तेज…
साबिर पाक के सालाना उर्स में सुरक्षा के मद्देनज़र चलाए गए ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत कुल 13 ढोंगियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बांग्लादेशी कलियर में फर्जी नाम से रह रहे थे। पुलिस ने दोनों विदेशी नागरिकों पर विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं बाकी ढोंगियों का चालान किया गया। बांग्लादेशी दोबारा भारत में दाखिल गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद उज्ज्वल निवासी मासिमपुर, जिला सुनमगंज (बांग्लादेश) शामिल है, जो ‘बाबा मोहन’ के नाम…
देहरादून: उत्तराखंड की वादियों में जब सावन-भाद्रपद के महीने में भक्ति और उल्लास का संगम होता है, तब उत्तराखंड की वादियों में बसे हनोल में जागड़ा पर्व का आयोजन देव-धर्म और लोकसंस्कृति को जीवंत कर देता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामूहिकता, लोक-नृत्य, लोक-संगीत और सांस्कृतिक धरोहर का भी अद्भुत उत्सव है। आइये जानते है इस पर्व की महत्ता और इससे जुडी कहानिया। जागड़ा पर्व क्या है? सबसे पहले यह जानना जरूरी है की है क्या। और इसे क्यों मनाया जाता है । बता दें की जागड़ा पर्व जौनसार-भाबर और उत्तरकाशी क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक…
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो पूर्व में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं, साइबर ठगों के जाल में फंस गईं। खुद को RBI अधिकारी और महाराष्ट्र पुलिसकर्मी बताकर ठगों ने उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया और दस दिनों तक दबाव बनाकर करीब 1.47 करोड़ रुपये हड़प लिए। ऐसे फंसी ठगों के जाल में 14 अगस्त को महिला को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि उनके खाते में 7-8 करोड़ रुपये हवाला मनी आई है। ठग ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए वीडियो कॉल पर महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी…
उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट विस्तार देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों ने ही इसके संकेत दिए हैं। लंबे समय से खाली चल रहे मंत्री पदों को भरने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य कैबिनेट में इस समय पांच पद रिक्त हैं। इनमें से चार पद काफी समय से खाली पड़े हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। भाजपा विधायक लंबे समय से इन पदों के भरने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कई दौर की चर्चा…
उत्तराखंड में मॉनसून पूरी रफ़्तार में है और बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां पर हल्की…
