Author: admin

उत्तरकाशी जिले के स्याना चट्टी क्षेत्र में यमुना नदी पर झील बनने से यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पुल और आसपास की सड़क करीब पांच फीट तक पानी में डूबने के कारण गीठ पट्टी के 12 गांवों की लगभग आठ हजार की आबादी बाहरी दुनिया से कट गई है। यमुनोत्री धाम का भी जिला मुख्यालय और तहसील से संपर्क टूट गया है। इस आपदा के चलते प्रभावित गांवों के लोगों को खाद्य सामग्री, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन मदद का…

Read More

धराली आपदा में मलबे के नीचे दबे कल्पकेदार मंदिर की लोकेशन आखिरकार जीपीआर तकनीक की मदद से मिल गई है। ग्रामीणों की लगातार मांग और प्रयासों के बाद आईटीबीपी व एसडीआरएफ की टीमों ने मंदिर के स्थान का पता लगाया। टीमों के अनुसार मंदिर करीब आठ से दस फीट नीचे दबा हुआ है। मंदिर के चिन्ह मिलने के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और सर्चिंग टीमों के साथ मिलकर वहां एक हनुमान झंडी स्थापित की। मंदिर समिति के सचिव संजय पंवार ने बताया कि जब तक बाबा कल्पकेदार मंदिर पूरी तरह से मलबे से बाहर नहीं आता,…

Read More

टनकपुर–बागेश्वर तक बनने वाली 170 किमी लंबी रेलवे लाइन का फील्ड सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत 48,692 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, रेल मंत्रालय ने माना है कि इस मार्ग पर यातायात की संभावनाएं फिलहाल कम हैं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में सांसद अजय भट्ट के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि DPR तैयार होने के बाद इसे राज्य सरकार, नीति आयोग और वित्त मंत्रालय जैसे विभिन्न हितधारकों से मंजूरी लेनी होगी। चूंकि रेल परियोजनाओं की स्वीकृति…

Read More

उत्तरकाशी ज़िले में गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहाड़ी की कटिंग कर रहा था। इसी दौरान हर्षिल घाटी के कुछ युवक सुक्की जाने के लिए पैदल उस रास्ते से गुजर रहे थे। कुछ युवक कटिंग वाले हिस्से को पार कर चुके थे, लेकिन जब अरुण और मनीष वहां पहुँचे तो अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और दोनों दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया।…

Read More

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। यह प्रावधान 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन, जुलूस, नारेबाजी, बिना अनुमति सभा, हथियार लाने, लाउडस्पीकर के उपयोग और भड़काऊ संदेश फैलाने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 804 पुलिस कर्मी और 41 अधिकारी तैनात सत्र को देखते हुए सुरक्षा के सख्त…

Read More

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के सात महीने बाद धामी सरकार इसमें अहम संशोधन करने जा रही है। आगामी 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र में सरकार समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक 2025 पेश करेगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद यह विधेयक विधानसभा में लाया जाएगा। इससे पहले जुलाई में सरकार ने आवश्यक बदलावों को अध्यादेश के जरिए लागू किया था। क्या हैं प्रमुख बदलाव? विवाह पंजीकरण की समय सीमा 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष कर दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद पंजीकरण न कराने पर दंड/जुर्माना लगेगा। सब-रजिस्ट्रार…

Read More

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मंगलवार को बड़ा बवाल हो गया। मतदान शुरू होने के कुछ ही समय बाद पांच जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया और मामला सीधे हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा में हुई वोटों की गिनती डीएम वंदना सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 22 जिला पंचायत सदस्यों के वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच पूरी की गई। नतीजों को सीलबंद लिफाफे…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 143 अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों और सम्मानों से नवाजा जाएगा। इनमें 16 कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा — जिसमें 7 को सेवा के आधार पर और 9 को विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा। शेष पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क गोल्ड और सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भी सेवा के आधार और विशिष्ट कार्य — दोनों श्रेणियों में दिए जाएंगे। डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में हुई — पहले जिला, फिर रेंज और अंत में पुलिस मुख्यालय स्तर पर…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता कानून को और सख्त बना दिया है। अब दोषी पाए जाने पर सजा 14 साल से बढ़ाकर आजीवन कारावास तक हो सकती है और जुर्माना ₹50,000 से बढ़ाकर ₹10 लाख कर दिया गया है। साथ ही, धर्म परिवर्तन से अर्जित संपत्ति कुर्क करने, डिजिटल माध्यम से धर्म परिवर्तन का प्रलोभन देने और विदेशी फंड लेने पर कड़ी सजा का प्रावधान जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। प्रमुख फैसलों में शामिल हैं:…

Read More

उत्तरकाशी जिले के धराली में आई आपदा में प्रशासन ने 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है, जिनमें 25 नेपाल मूल के मजदूर शामिल हैं। आपदा के आठवें दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन संचार व्यवस्था ठप होने से स्थानीय लोगों के बीच संपर्क टूट गया है। खीरगंगा का जल स्तर बढ़ने से बचाव दलों के लिए बनाई गई अस्थायी पुलिया बह गई, जिसे दोबारा बनाया गया है। गड्ढों में पानी भर जाने से जीपीआर प्रणाली से लापता लोगों की खोज भी प्रभावित हुई। देहरादून से विशेषज्ञों की टीम अभी तक आपदा क्षेत्र नहीं पहुंच…

Read More