Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तरकाशी में हादसा: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास मलबे की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
    Uncategorized

    उत्तरकाशी में हादसा: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास मलबे की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    adminBy adminAugust 20, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तरकाशी में हादसा: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास मलबे की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तरकाशी ज़िले में गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को दुरुस्त करने के लिए पहाड़ी की कटिंग कर रहा था। इसी दौरान हर्षिल घाटी के कुछ युवक सुक्की जाने के लिए पैदल उस रास्ते से गुजर रहे थे।

    कुछ युवक कटिंग वाले हिस्से को पार कर चुके थे, लेकिन जब अरुण और मनीष वहां पहुँचे तो अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और दोनों दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया। मलबे से बाहर निकालने पर पता चला कि मनीष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अरुण ने गंगनानी के पास एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

    इस घटना से हर्षिल घाटी में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने BRO और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते यह दुखद हादसा हुआ।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version