Author: admin

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, पुनर्निर्माण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों के नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी-नालों के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को 15 दिनों के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में धर्मांतरण कानून…

Read More

लाल कुआं/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के लाल कुआं तहसील में बिंदुखात्ता गांव और रावनगर प्रथम में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पिछले दिनों गोला नदी में बाढ़ आने से बिंदु खात्ता के इंदिरा नगर में काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रावनगर प्रथम गांव में भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी और काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार ढह गई और कई मकान बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट…

Read More

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजस्थान मार्बल के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार वेदांश (20, निवासी लंबरपुर बरोटीवाला), धोनी कश्यप (20, निवासी आसन पुल वार्ड-8) और रमनदीप (17, निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर) ने दम तोड़ दिया। वहीं विवेक कश्यप (निवासी आसनपुल) और अंकित (निवासी शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़) गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस टीम ने तुरंत सभी घायलों को…

Read More

सख्त नकल विरोधी कानून के बाद नहीं हुआ भर्ती परीक्षा पेपरलीक मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से विदेश में रोजगार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं का चयन सरकारी सेवा में हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। 04 जुलाई 2021 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, धामी सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्किल प्रदान करने पर विशेष तौर पर फोकस किया। इस दौरान लोक…

Read More

उत्तराखंड लगातार आपदाओं से जूझ रहा है। 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली से शुरू हुई तबाही का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। राज्य के कई जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और भू-धंसाव से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। हजारों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। राज्य सरकार ने आपदा से निपटने और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र से 5702 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की मांग की है। इसी बीच सोमवार को एक केंद्रीय टीम उत्तराखंड आकर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगी और नुकसान का आकलन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हालात पर…

Read More

देहरादून में इन दिनों एक अनोखे आयोजन को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, शहर के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान की ओर से ‘फर्जी शादी’ थीम पर पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन नहीं होंगे बल्कि सिर्फ बाराती ही मौज-मस्ती करेंगे। पार्टी को शादी जैसा रूप दिया गया है और इसके लिए बाकायदा न्योता भी कार्ड के रूप में वायरल हो रहा है। इस आयोजन में युवक-युवतियों के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। लड़कों को कुर्ता पहनना अनिवार्य है, वहीं लड़कियों को भारतीय परिधान और मेहंदी के साथ आना होगा। आयोजक इसे एक मजेदार और अनोखा…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह में प्रदेशभर की 13 महिलाओं को खेल, साहित्य, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्यस्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया। सीएम बोले – मातृ शक्ति बदल रही राज्य की तस्वीर सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड का कोई भी जिला आपदा से अछूता नहीं रहा, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत कार्यों में जुटी है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनौतियों के बावजूद आने वाले समय में उत्तराखंड देश के…

Read More

नई दिल्ली में हुई जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब 5% और 18% होंगे। पुराने 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। हालांकि, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% का अलग टैक्स स्लैब लागू होगा। दूध-पनीर से लेकर रोटी तक टैक्स फ्री बैठक में तय हुआ कि रोजमर्रा की कई चीजें अब जीरो जीएसटी के दायरे में आ गई हैं। इनमें यूएचटी दूध, पनीर, पिज़्ज़ा ब्रेड, रोटी और रेडी टू ईट पराठा शामिल हैं। यही नहीं,…

Read More

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। यह पुरस्कार आगामी चार सितंबर को आयोजित विशेष समारोह में वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार, देहरादून में होगा, जहां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर 13 महिलाओं के साथ-साथ 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला विशेष महत्व मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की…

Read More

केदारनाथ यात्रा अब और सुरक्षित बनने जा रही है। हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सहयोग देने की सहमति जताई है। इसरो की हाई-टेक तकनीक अब हेली सेवाओं को एक डिजिटल कवच प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों और पायलट—दोनों की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। लाइव लोकेशन और रियल-टाइम अपडेट नई व्यवस्था के तहत हेलीकॉप्टर की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग लगातार होती रहेगी। पायलट और कंट्रोल रूम दोनों को मौसम, इलाके और उड़ान की स्थिति की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी। यानी उड़ान के दौरान हर क्षण दोनों पक्ष अपडेट रहेंगे। डिजिटल ऐलीवेशन मॉडल (DEM) तैयार…

Read More