Author: admin
देहरादून। धामी मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में कई अहम फैसले किये गए। पशुपालन विभाग पशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अन्तर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अन्तर्गत 781 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके तहत कुल आहार सब्सिडी -रूपये 2,83,85,000 (रूपये दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार मात्र) का आवंटन किया जाएगा। परिवहन विभाग देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी…
नेपाल में भड़की अचानक हिंसा ने देहरादून के ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामबीर सिंह गोला की खुशियां छीन लीं। सैर-सपाटे के लिए पत्नी संग गए रामबीर अब उनकी लाश के साथ पराए देश में भटक रहे हैं और भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। होटल के बाहर हिंसा, भगदड़ में मौत रामबीर अपनी पत्नी राजेश गोला के साथ काठमांडू के एक होटल में ठहरे थे। अचानक होटल के बाहर उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। भगदड़ में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान चौथी मंजिल से गिरकर राजेश की मौत हो गई। रामबीर को शुरू में इसका पता…
नेपाल में जारी हिंसा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। खासकर नेपाल सीमा से सटे पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के बीच तालमेल बढ़ा दिया गया है। पुलिस मुख्यालय लगातार तीनों जिलों से अपडेट ले रहा है। आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इंटेलीजेंस यूनिट सक्रिय है…
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान, प्रदेशभर में स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के स्पष्ट निर्देशों पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि…
हिमालय केवल पर्वत नहीं, बल्कि हमारी जीवन रेखा -राज्यपाल हिमालय कॉलिंग 2025 सम्मेलन का शुभारंभ देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को यूपीईएस में हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर लर्निंग एंड लीडरशिप (हिल) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ‘हिमालय कॉलिंग 2025’ का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन हिमालय की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और बौद्धिक धरोहर को समर्पित है, जिसमें देश-विदेश के चिंतक और पर्यावरणविद् भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमालयी उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राज्यपाल ने कहा कि हिमालय के संरक्षण में ही मानवता और प्रकृति का कल्याण निहित है।…
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
“हिमालय देश की आत्मा और धरोहर” – सीएम धामी ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश देहरादून। मसूरी रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित “हिमालय बचाओ अभियान-2025” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में शुरू हुआ हिमालय बचाओ अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। हिमालय देश की आत्मा, संस्कृति और प्रकृति की अनमोल धरोहर है, जिसकी नदियां करोड़ों लोगों को जीवनदायी जल और ऊर्जा प्रदान करती हैं। यहां की दुर्लभ वनस्पतियां और जीव-जंतु पर्यावरण की अहम धरोहर…
देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग लिखित परीक्षा एवम् गुणवत्ता युक्त शोध विश्वविद्यालय की प्राथमिकता देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 34 विषयों में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 140 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में गंभीर शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “गुणात्मक रिसर्च किसी भी विश्वविद्यालय…
काशीपुर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले सीएम धामी — “विकसित भारत@2047 के अग्रदूत हैं प्रबुद्ध नागरिक” काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद स्थापित किया और राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षाविद, अधिवक्ता, उद्यमी, व्यापारी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्धजन प्रधानमंत्री के “विकसित भारत@2047” के संकल्प को साकार करने वाले अग्रदूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति के साथ…
लंबे समय से लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज दिव्यांगों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया। करीब 350 दिव्यांग अलग-अलग क्षेत्रों से निजी व वाणिज्यिक वाहनों के जरिए सीधे सीएम आवास की ओर कूच कर पहुंचे। आवास पहुंचते ही दिव्यांगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीधे वार्ता की मांग पर अड़े रहे। हालात बिगड़ने पर पुलिस और दिव्यांगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद कई दिव्यांगों को हिरासत में लेकर हर्रावाला पुलिस चौकी ले जाया गया और फिर छोड़ा…
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से फिजियोथेरेपी का महत्व बताया देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार को वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस वर्ष वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस की थीम हेल्थ एजिंग (स्वस्थ बुढ़ापा) रही। इसी कड़ी में पैरामैडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया कि नियमित फिजियोथेरेपी से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन संभव है। पोस्टर प्रदर्शनी में दर्शकों को उम्र के हर पड़ाव पर फिट…
