Author: admin
मसूरी में अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर अब एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि शहर की नैसर्गिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी दौरे के दौरान बताया कि अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। हर सप्ताह एक दिन, पूरी टीम एक सेक्टर में जाकर रैंडम चेकिंग करेगी और जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, वहां तुरंत नोटिस, सीलिंग और एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि…
तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद सोमवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा बेहद आसान और समय बचाने वाली हो जाती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, मौसम को देखते हुए सख्त नियम लागू किए गए हैं। यदि धाम या आसपास का मौसम खराब रहता है तो किसी भी स्थिति में हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए टीम ने…
अलकनंदा नदी के किनारे स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ इन दिनों पितृ पक्ष के अवसर पर आस्था का केंद्र बना हुआ है। देशभर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु तर्पण के बाद बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर अपनी धार्मिक यात्रा को पूर्ण कर रहे हैं। नेपाल, रूस और यूक्रेन सहित कई देशों से आए श्रद्धालु भी यहां की परंपरा में आस्था जताते नजर आ रहे हैं। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल को कपालमोचन तीर्थ भी कहा जाता है। मान्यता…
उत्तराखंड की नई भर्ती नियमावली इन दिनों युवाओं और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। वजह है अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय पद के लिए तय किया गया ऐसा शारीरिक मानक, जिसे पूरा करना लगभग असंभव माना जा रहा है। 11 सितंबर को गृह विभाग ने जो नियमावली जारी की, उसके अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को 65 किलो वजन उठाकर 900 मीटर की दौड़ महज एक मिनट में पूरी करनी होगी। हैरानी की बात यह है कि बिना वजन के भी 800 मीटर का विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 40.91 सेकंड का है, जिसे केन्या के एथलीट डेविड रुदिशा ने 2012…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु 3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर की बागेश्वर शाखा के अन्तर्गत बोड़ी धुराफाट पम्पिंग योजना में पूर्ण म्-ड कार्यों के साथ-साथ पम्पों/मोटरों की रेट्रोफिटिंग के लिए ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पम्प सेटों की आपूर्ति और स्थापना हेतु 4.73 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न विभागों के वर्दीधारी दरोगा और वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती में एकरूपता के तहत एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू की गई हैं। उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में दरोगा और कांस्टेबल भर्तियों के लिए अब एकीकृत नियमावली होगी। बृहस्पतिवार को इन दोनों की अधिसूचना जारी हो गई। इसमें भर्ती की आयु सीमा समेत कई अन्य बदलाव भी लागू किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न विभागों के वर्दीधारी दरोगा और वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती में एकरूपता के तहत एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू की गई हैं। दरोगा नियमावली के तहत उप निरीक्षक पुलिस,…
*नियम विरुद्ध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं – बंशीधर तिवारी* *मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले– नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ सख़्त अभियान चला रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में नियोजित और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहस्त्रधारा रोड, एकता विहार और वन विहार में कार्रवाई प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, राहत व निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आपदा में मृतकों के स्वजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान किए जाने की भी घोषणा की। मौसम प्रतिकूल होने के कारण प्रधानमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों व उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ व भूस्खलन से अनाथ हुए…
उत्तराखंड सरकार ने दरोगा और कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब विभिन्न विभागों में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एकीकृत भर्ती नियमावली लागू होगी। गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी वर्दीधारी पदों—दरोगा और कांस्टेबल—की भर्तियां अब एक जैसी प्रक्रिया के तहत होंगी। दरोगा भर्ती में शामिल पद उप निरीक्षक (पुलिस व अभिसूचना) प्लाटून कमांडर, गुल्मनायक (PAC व IRB) अग्निशमन द्वितीय अधिकारी उप कारापाल होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर वन विभाग में वन दरोगा आबकारी उप निरीक्षक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी कांस्टेबल भर्ती में…
कर्मचारियों के लिए धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा, 11% डीए बढ़ोतरी से निगम कर्मियों में खुशी की लहर
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने जताया आभार, कहा– धामी सरकार कर्मचारी हितैषी नीतियों की मिसाल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार एक बार फिर कर्मचारी हितैषी नीतियों के लिए सुर्ख़ियों में है। कर्मचारियों के हित में लगातार संवेदनशील रहते हुए राज्य सरकार ने निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायतशासी संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी किया है। इस निर्णय से राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री धामी, उनकी सरकार और उद्योग सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महासंघ ने इस फैसले को कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला…
