Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मसूरी में अवैध निर्माण पर चलेगा एमडीडीए का बुलडोज़र
    उत्तराखंड

    मसूरी में अवैध निर्माण पर चलेगा एमडीडीए का बुलडोज़र

    adminBy adminSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    मसूरी में अवैध निर्माण पर चलेगा एमडीडीए का बुलडोज़र
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मसूरी में अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर अब एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि शहर की नैसर्गिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी दौरे के दौरान बताया कि अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। हर सप्ताह एक दिन, पूरी टीम एक सेक्टर में जाकर रैंडम चेकिंग करेगी और जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, वहां तुरंत नोटिस, सीलिंग और एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पहले से सील किए गए भवनों में अगर दोबारा निर्माण पाया गया, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

    वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिससे वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।
    कानूनी रूप से मकान बनाने वालों के लिए राहत— एमडीडीए ने अपने सॉफ़्टवेयर पर पूर्व-स्वीकृत नक्शे अपलोड किए हैं। अब लोग ऑनलाइन आवेदन कर तुरंत स्वीकृति पा सकेंगे।

    http://pahadinsider.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-10.20.37.mp4

    तिवारी ने बताया कि भारी बारिश से मसूरी की सड़कों और फुटपाथों को नुकसान हुआ है। बारिश थमते ही मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

    शहर की पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए जीरो प्वाइंट पर बहुप्रतीक्षित पार्किंग निर्माण जल्द शुरू होगा। साथ ही 1998 के बाद अब पहली बार नई हाउसिंग स्कीम लाने की प्रक्रिया भी लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत शुरू हो चुकी है।

    प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हुसैनगंज में ईको पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है और जल्द कार्य प्रारंभ होगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version