Author: admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री अचानक परेड ग्राउंड, देहरादून में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। विगत चार…
पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लाक के हलूणी गांव में रविवार सुबह मातृसाहस का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। खेत में घास काट रही 23 वर्षीय युवती प्रिया नेगी पर अचानक झाड़ियों से निकलकर एक गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने अपने पंजों से प्रिया को दबोच लिया और घसीटने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख सुनकर पास के खेत में मौजूद मां शोभा देवी (55) दौड़कर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना देर किए उसी दरांती से गुलदार पर वार करना शुरू कर दिया, जिससे वह घास काट रही थीं। कुछ सेकेंड तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार गुलदार…
रुद्रप्रयाग जनपद में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से हुए हादसे के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निर्माणदायी कंपनी आरसीसी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेरठ के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश शर्मा और इंजीनियर मुकेश गुप्ता को लापरवाही का दोषी करार देते हुए चार साल छह माह की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 11,500 रुपये-11,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। हादसा और केस की पृष्ठभूमि यह हादसा 20 जुलाई 2022 को हुआ था, जब ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में पुल निर्माण कार्य…
उत्तराखंड में शनिवार को शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। एक साल के अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। डीएवी कॉलेज में सीधी टक्कर राज्य के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय जरूर है, लेकिन मुख्य टक्कर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच मानी जा रही है। यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र वोट डालेंगे। कॉलेज में कुल 16 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें आधे छात्राओं और आधे छात्रों…
राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) दिवस को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गृह सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के जरिए लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे विवाह पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। इस अवसर पर सभी जिलों में जनजागरूकता कार्यक्रम और विशेष शिविर भी आयोजित होंगे। बैठक में बताया गया कि फिलहाल विवाह पंजीकरण में बागेश्वर (63%), चंपावत (60%), रुद्रप्रयाग (58%), पौड़ी (50%), उत्तरकाशी और चमोली (49%) आगे हैं। अन्य जिलों…
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने बुधवार को ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत आठ स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए। ये स्टेशन पैकेज-दो और पैकेज-तीन के अंतर्गत बनाए जाएंगे। कंपनियां 28 अक्टूबर तक अपने टेंडर दाखिल कर सकेंगी, जिन्हें 21 नवंबर को खोला जाएगा। जनवरी 2026 से इन स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। किन स्टेशनों पर होगा निर्माण? परियोजना के पैकेज-दो में देवप्रयाग, जनासू, मलेथा और श्रीनगर स्टेशन शामिल हैं। इनका निर्माण लगभग 163.45 करोड़ रुपये की लागत से होगा। वहीं, पैकेज-तीन में धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशन शामिल हैं, जिन पर…
धामी सरकार का ऐलान: उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 2100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी जल्द
उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों की 2100 रिक्तियों पर होने वाली भर्ती में अब एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा। धामी कैबिनेट ने भर्ती नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए संशोधन के अनुसार 1 सितंबर 2017 से अक्टूबर 2019 बैच तक एनआईओएस से डीएलएड करने वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे। इससे पहले 2023 की भर्ती में केवल दो वर्षीय डीएलएड को ही अनिवार्य योग्यता माना गया था, जिसके चलते एनआईओएस अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। न्यायालय…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) स्नातक स्तरीय परीक्षा में सभी 445 केंद्रों पर जैमर तो लगे थे लेकिन रोकने में नाकाम थे। इसे एक बड़ी तकनीकी खामी माना जा रहा है। जैमर 4-जी नेटवर्क रोकने वाले थे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये 5-जी नेटवर्क को नहीं रोक सकते। आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। केंद्र सरकार के अधीन एक कंपनी ने जैमर लगाए थे। पहले आयोग केवल संवेदनशील केंद्रों पर इन्हें लगवाता था लेकिन इस बार सभी 445 केंद्रों पर जैमर लगे थे। जब अमर उजाला ने…
देश के जाने-माने यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुख्यात भाऊ गैंग ने सौरभ जोशी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। धमकी भरे संदेश और फोन कॉल के जरिए गैंग ने साफ कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो यूट्यूबर की हत्या कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सौरभ जोशी और उनके परिवार को बीते कुछ दिनों से अज्ञात नंबरों से धमकी मिल रही थी। शुरुआत में इसे मज़ाक समझकर नज़रअंदाज़ किया गया, लेकिन बाद में गैंग का नाम और रकम…
उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को बर्बाद करने वाला कुख्यात हाकम सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले 13 महीने में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पा चुका हाकम, इस बार 2023 में बने सख्त नकलरोधी कानून के जाल में फंस गया है। इस कानून में गिरोह बनाकर नकल कराने और पेपर लीक करने वालों को आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने की सजा का प्रावधान है। 2022 का काला अध्याय और हाकम का साम्राज्य जुलाई 2022 का वो दौर आज भी याद है, जब लगातार पेपर लीक होने से प्रदेशभर के युवा हताश और गुस्से में थे। STF…
