Author: admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उत्तराखंड के बहुपरियोजनात्मक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने वर्ष 2026 में प्रस्तावित नंदा राजजात यात्रा के लिए ₹400 करोड़ और 2027 के हरिद्वार अर्द्धकुंभ आयोजन हेतु ₹3500 करोड़ की केंद्रीय सहायता मांगी। धामी ने ऋषिकेश और हरिद्वार शहरों की विद्युत व्यवस्था को भूमिगत और स्वचालित करने हेतु ₹1015 करोड़ की डीपीआर को आरडीएसएस योजना के अंतर्गत मंजूरी देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड को ‘विकसित भारत 2047’ विजन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध बताया। सीएम ने…
नंदा देवी राजजात यात्रा — उत्तराखंड की सबसे प्रतिष्ठित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परंपरा, जिसे एशिया की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा भी कहा जाता है — के अगले आयोजन में अभी एक साल का समय शेष है। लेकिन उससे पहले ही इंटरनेट पर वायरल एक पोस्ट ने आयोजन समिति को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि चौसिंग्या खाडू (चार सिंग वाला मेंढ़ा), जो मां नंदा का देव रथ माना जाता है, अगले साल 2026 की यात्रा के लिए कर्णप्रयाग के कांसुवा गांव में जन्म ले चुका है। चूंकि…
उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि: साधु के भेष में 25 फर्जी बाबा गिरफ्तार, बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
देहरादून पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत 25 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार कर एक बड़ा खुलासा किया है। ये सभी लोग साधु का भेष धारण कर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में से एक बांग्लादेशी नागरिक भी है, जिसे विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है, जबकि बाकी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर हिदायत के साथ जमानत पर रिहा कर दिया गया। 🔍 क्या है ऑपरेशन कालनेमि? मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें फर्जी साधु-संतों की पहचान और कार्रवाई की जा रही है।…
कांवड़ यात्रा के चलते देहरादून से बाहर जाने वालों के लिए बदले रूट, जानें नया ट्रैफिक प्लान
कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून से बाहर जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। प्रशासन ने 11 जुलाई से 23 जुलाई तक विभिन्न रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। यात्रा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली, हरिद्वार, सहारनपुर, हल्द्वानी, पौड़ी, टिहरी, यमुनोत्री आदि मार्गों पर वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। 🚧 11 से 19 जुलाई तक निर्धारित मार्ग: दिल्ली जाने वाले वाहन:आईएसबीटी → छुटमलपुर → देवबंद → रामपुर तिराहा → मेरठ → दिल्ली हरिद्वार जाने वाले वाहन:रिस्पना पुल → जोगीवाला → नेपाली फार्म → हरिद्वार सहारनपुर जाने वाले वाहन:देहरादून → छुटमलपुर →…
प्यार के नशे में अंधी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या की। पहले तो शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर पति को बेसुध किया गया, फिर नदी में सिर डुबोकर उसकी जान ले ली गई। मामले को दबाने के लिए पत्नी ने कुछ दिन बाद खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की सख्त जांच के बाद पूरा मामला बेनकाब हो गया। घटना डोईवाला के गूलरघाटी इलाके की है, जहां उज्ज्वल कॉलोनी निवासी हेमलता ने 28 जून को पति नरेन्द्र सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कांवड़ यात्रा और मेले के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में सीएम ने विभागीय सचिवों और पुलिस महानिरीक्षकों को तीन दिनों के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का आकलन करने के निर्देश दिए। सीएम ने पिछली यात्राओं में सामने आई कानून-व्यवस्था की चुनौतियों का…
हरिद्वार: कुलयुगी बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने एक पिता की जान ले ली। रावली महदूद इलाके में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार की उनके ही बेटों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार और उनके बेटों – सचिन और शिवम – के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। रविवार की रात एक बार फिर कहासुनी हुई, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पिता के सिर…
ऋषिकेश के कुड़कावाला क्षेत्र में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से बवाल मच गया। घटना सुसवा नदी किनारे बने एक स्क्रीनिंग प्लांट में हुई, जहां किशोरी का शव एक कमरे में मिला। किशोरी कथित रूप से अपनी सहेलियों के साथ कबाड़ बीनने गई थी, लेकिन प्लांट के कर्मचारियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिली। इस घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और फिर डोईवाला चौक पर जाम लगाकर…
उत्तराखंड में जारी मानसून के चलते कई इलाकों में सड़कों के बंद होने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने भी हालात को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों से आपदा प्रबंधन की विस्तृत योजना मांगी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा है कि सुरक्षित और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग पूरी तरह सतर्क है। यदि किसी क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होती है या भौगोलिक परिस्थितियाँ प्रतिकूल होती हैं, तो जरूरत पड़ने पर पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर के जरिए गंतव्य तक पहुंचाया…
उत्तराखंड की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले धामी ने आज अपने लगातार चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। दो कार्यकाल, एक मजबूत नेतृत्व धामी का यह सफर दो कार्यकालों का सम्मिलित परिणाम है। पहले कार्यकाल में, उन्हें महज़ छह-सात महीने के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, जब विधानसभा चुनाव नजदीक थे। लेकिन उन्होंने न केवल पार्टी की सत्ता वापसी को संभव किया, बल्कि उत्तराखंड में…
