Author: admin
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्गों पर खतरा बढ़ गया है। श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग के पास भूस्खलन के कारण करीब 40 श्रद्धालु फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे हुआ, जब अचानक पहाड़ी से मलबा गिरा और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसी बीच, यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने की घटना के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं।सिलाई बैंड से आगे अभी भी वाहनों की आवाजाही ठप है, हालांकि…
उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद हर खाद्य दुकान को अपना नाम, लाइसेंस और फोटो पहचान पत्र साफ तौर पर दुकान पर प्रदर्शित करना होगा। यह नियम छोटे ठेले-फड़ वालों पर भी लागू होगा। यदि किसी दुकानदार ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी और दो लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य…
देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, पुलिस छापे में युवक-युवतियां रंगे हाथ पकड़े गए
देहरादून में चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। रविवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने इस स्पा सेंटर पर छापा मारकर स्पा मालिक, संचालक और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित स्पा में “स्पेशल सर्विस” के नाम पर जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चला रहे थे। वे Just Dial जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर मोटी रकम लेकर युवतियां उपलब्ध कराते थे। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री…
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज फिर से देहरादून सहित राज्य के नौ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। रेड अलर्ट वाले जिले हैं: देहरादून उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग टिहरी पौड़ी हरिद्वार नैनीताल चम्पावत ऊधमसिंह नगर इसके अलावा अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट के तहत तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। भूस्खलन और जलभराव का खतरा मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक वर्षा के चलते भूस्खलन, जलभराव,…
उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना हुई जारी, इस दिन होगा मतदान और मतगणना
ब्रेकिंग/ देहरादून प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना हुई जारी पहले चरण के तहत 24 जुलाई कों होगा मतदान दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को होगा मतदान 31 जुलाई को होगी मतगणना 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे चुनाव 12 जिलों में 66,418 पदों पर होंगे चुनाव पंचायत चुनाव में 47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री धाम के पास शनिवार रात भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पालीगाड़ के पास भू-धंसाव हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से सुबह से ही दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालुओं के वाहन फंसे हुए हैं। श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए एनएच की मशीनें दोनों ओर से मलबा हटाने में जुटी हैं, लेकिन बार-बार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है। इधर, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम ने कहर बरपा रखा है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सोनप्रयाग के पास मलबा आने से…
हरिद्वार महंत का चरित्र सवालों में: शादीशुदा होते हुए दूसरी के साथ लिव-इन और तीसरी से अभद्रता
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध चंडी मंदिर की व्यवस्था को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। अदालत ने अगली सुनवाई तक मंदिर का प्रबंधन बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को सौंपने का निर्देश दिया है। यह आदेश मंदिर से जुड़ी अव्यवस्थाओं और तत्कालीन महंत रोहित गिरि के विवादित आचरण को देखते हुए दिया गया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में हुई, जिसमें हरिद्वार के डीएम और एसएसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे। महंत पर गंभीर आरोप, कोर्ट ने जताई नाराजगी अदालत ने महंत रोहित गिरि के निजी जीवन और महिला संबंधों को लेकर…
गढ़वाल मंडल से गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गौचर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और एक मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सीधे खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़…
यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य आज तीसरे दिन भी जारी है। सुबह से ही एसडीआरएफ की टीमें स्निफर डॉग की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। भूस्खलन की सबसे ज्यादा मार नौकैंची क्षेत्र में देखने को मिली, जहां मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर जमा हो गए हैं, जिससे पैदल मार्ग पर बनी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यमुनोत्री यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यात्रियों को जानकीचट्टी, खरसाली, और भंडेलीगाड जैसे…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। न केवल चुनाव समय पर नहीं हो पाए, बल्कि सरकार ने आरक्षण लागू करते समय आवश्यक कानूनी प्रक्रिया को भी दरकिनार कर दिया। गजट नोटिफिकेशन जारी किए बिना आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई, जिसके चलते हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। संविधान की मूल भावना की अनदेखी का आरोप उत्तराखंड पंचायत संगठन के संयोजक जगत मार्तोलिया ने आरोप लगाया कि आरक्षण लागू करने में संविधान की मूल भावना की अनदेखी की गई। उनका कहना है कि पुराने रोस्टर को खत्म कर…
