Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धर्मांतरण गिरोह का सरगना छांगुर फिर फंसा, देहरादून में सक्रियता और विदेशी लिंक उजागर
    Uncategorized

    धर्मांतरण गिरोह का सरगना छांगुर फिर फंसा, देहरादून में सक्रियता और विदेशी लिंक उजागर

    adminBy adminJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धर्मांतरण गिरोह का सरगना छांगुर फिर फंसा, देहरादून में सक्रियता और विदेशी लिंक उजागर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून में धर्मांतरण का एक गहरा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैला नेटवर्क बेनकाब हुआ है। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड छांगुर पहले ही रानीपोखरी केस में सामने आ चुका है। अब प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भी एक नया मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक और युवती को इस्लाम कबूल करवाने की साजिश की गई थी।

    बरेली निवासी युवती, जिसे गिरोह ने ‘मरियम’ नाम दिया, को पाकिस्तान के मौलवियों से इस्लाम की शिक्षा दिलवाई जा रही थी। योजना थी कि उसे दुबई भेजकर एक मुस्लिम युवक से निकाह करवाया जाए। इस पूरी साजिश में दुबई के रास्ते पाकिस्तान में पैसे भेजने की पुष्टि भी हुई है।

    एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, यह नेटवर्क केवल स्थानीय स्तर पर सीमित नहीं था। युवती की ऑनलाइन मीटिंग्स कश्मीर के युवाओं के साथ Zoom ऐप के जरिए करवाई गईं, और बाद में उसे पाकिस्तानी मौलवियों से जोड़ दिया गया।

    इसी जांच के दौरान प्रेमनगर में रह रही एक अन्य शिक्षित युवती ‘सुमैया’ का नाम सामने आया, जिसे गिरोह ने अपने प्रभाव में लेकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया। गणित और फाइन आर्ट्स में डिग्रीधारी इस युवती की मुलाकात पहले एक मुस्लिम युवती से हुई थी, जिसने उसे फोन पर ही कलमा पढ़वाया।

    ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई बातचीत, पाकिस्तान तक पहुंची साजिश

    सुमैया को ‘लूडो स्टार’ नाम के पाकिस्तानी ऐप के जरिए वहां के लोगों से जोड़ा गया। धीरे-धीरे उसका झुकाव इस्लाम की ओर हुआ और उसे मौलवी तनवीर अहमद द्वारा मुफ्त इस्लामी शिक्षा दी जाने लगी। लेकिन सुमैया शिक्षा के बदले पैसा देना चाहती थी, जिसके लिए देहरादून के सुलेमान नामक युवक ने उसका संपर्क दुबई से कराया और वहां से रकम पाकिस्तान भिजवाई गई।

    छह आरोपी नामजद, यूपी एटीएस की गिरफ्त में

    इस पूरे प्रकरण में अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह (दिल्ली), उसके दो बेटे, अब्दुर रहमान उर्फ रुपेंद्र प्रताप सिंह (देहरादून), आयशा उर्फ कृष्णा (गोवा) और सुलेमान (देहरादून) को नामजद किया गया है। सभी आरोपी यूपी एटीएस की गिरफ्त में हैं और उन्हें बी वारंट के जरिए देहरादून लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    देहरादून पुलिस ने शुरू की काउंसलिंग

    पुलिस ने युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें गिरोह के प्रभाव से बाहर निकालने का प्रयास किया है। साथ ही, गिरोह के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच तेज़ कर दी गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version