Author: admin

उत्तराखंड में तमाम भर्ती परिक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तराखंड में नौकरियों पर माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन, भाजपा…

Read More

रिश्तेदारी में आई एक किशोरी का दो युवक अपहरण कर ले गए। इसके बाद आरोपी उसे कलियर गेस्ट हाउस ले गए और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के मामा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय भांजी उसके घर पर एक अप्रैल 2022 से रह रही है। 22 अगस्त को…

Read More

कोटद्वार में हुई सेना की अग्निवीर भर्ती का सरकार परीक्षण कराएगी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि भर्ती को निरस्त नहीं किया गया है। अग्निवीर भर्ती को लेकर कोटद्वार में अभ्यर्थियों ने कई अनियमितताओं की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि पहले पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भर्ती में लंबाई के लिए 163 सेमी का मानक नियत था, जिसे अब 170 सेमी कर दिया। दौड़ के लिए निर्धारित समय को भी कम कर दिया गया। कुछ अभ्यर्थियों का तो यहां तक कहना था कि ज्यादा अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा है और उसमें से बहुत…

Read More

पहाड़ों की रानी मसूरी में कूड़े की समस्या गंभीर होती जा रही है। वेस्ट कलेक्शन सेंटर कूड़े से भर गए हैं, जिससे अब सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल, शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में मसूरी का कूड़ा डालने पर पिछली दो अगस्त से रोक लगी हुई है। जिससे शहर से प्रतिदिन निकलने वाले 15 टनकूड़े को आईडीएच बिल्डिंग के पास वेस्ट कलेक्शन सेंटर में ही जमा किया जा रहा है। अब यहां कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिससे सड़क…

Read More

जौनसार की नवोदित गायिका संजना राज ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह देहरादून के नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही थीं। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फव्वारा पुलिस चौकी के इंचार्ज बलबीर डोबाल ने बताया कि मूल रूप से मलेथा कालसी की रहने वाली 25 वर्षीय संजना यहां किराये के मकान में अकेले रहती थी। उन्होंने जौनसारी में कई गीत गाए थे। दून में संजना संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थीं। गुरुवार दोपहर…

Read More

हरिद्वार में निर्मल अखाड़े के विवाद में न्यायालय से फर्जीवाड़े के आरोपी चार महंतों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते ही वह हरिद्वार से फरार हो गए। हरिद्वार पुलिस आरोपी महंतों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मगर बृहस्पतिवार को पुलिस की दबिश पर तब सवाल उठने लगे जब आरोपी एक महंत एक धार्मिक कार्यक्रम में मंच पर बैठे हुए नजर आए। पुलिस के मुताबिक साल 2019 में निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने महंत जगजीत सिंह निवासी निर्मल संतपुरा कनखल, महंत मोहन सिंह निवासी भजनगढ़ आश्रम खड़खड़ी, महंत बलवंत सिंह निवासी सुखदेख…

Read More

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है।  उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में सख्त रुख अपनाया है। आयोग की जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश उन्होंने दिए गए हैं। परीक्षाओं में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने और गैंगस्टर व पीएमएलए में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में आयोग में भर्ती घोटाले ( UKSSSC Paper Leak Case ) के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा…

Read More

करीब 11 सालों से फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋषिकेश में रह रही बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थी जो कि सितंबर 2011 में समाप्त हो चुका है। उसके बांग्लादेशी पासपोर्ट की वैधता भी 2014 में समाप्त हो चुकी है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने ऋषिकेश के पते पर न सिर्फ दस्तावेज बनवाए, बल्कि भारतीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया। महिला को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि भारत सरकार से ओवरस्टे कर रहे लोगों…

Read More

टिहरी जिला घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने से जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बादल फटने की पुष्टि की है। बुधवार सुबह 7 बजे चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। जिससे मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटा है, जिससे कृषि भूमि को बहुत नुकसान पहुंचा है। नेलचामी गदेरे के उफान पर आने से तीन पुलिया और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।…

Read More