Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जौनसारी लोक गायिका संजना की संदिग्ध हालात में मौत… ग्रिल पर लटका मिला शव
    उत्तराखंड

    जौनसारी लोक गायिका संजना की संदिग्ध हालात में मौत… ग्रिल पर लटका मिला शव

    adminBy adminAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जौनसारी लोक गायिका संजना की संदिग्ध हालात में मौत… ग्रिल पर लटका मिला शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जौनसार की नवोदित गायिका संजना राज ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह देहरादून के नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही थीं। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फव्वारा पुलिस चौकी के इंचार्ज बलबीर डोबाल ने बताया कि मूल रूप से मलेथा कालसी की रहने वाली 25 वर्षीय संजना यहां किराये के मकान में अकेले रहती थी। उन्होंने जौनसारी में कई गीत गाए थे। दून में संजना संगीत का प्रशिक्षण लेने के साथ ही एक निजी कंपनी में नौकरी भी करती थीं। गुरुवार दोपहर संजना के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो पड़ोस में रहने वालों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि संजना अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजना जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। प्राथमिक पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। सीओ जोशी ने बताया कि उनके साथ दो माह से एक युवक भी रहता था। दोनों लिव इन में रहते थे या सिर्फ  दोस्त थे, इस बात की जांच की जा रही है।

    सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि युवक का नाम अंकित है। वह यहां एक एप के ऑफिस में काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात भी सामने नहीं आई है। संजना राज जौनसार बावर की उभरती हुईं लोक गायिका थीं। हालांकि वर्ष 2009 में उन्होंने गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया था, लेकिन क्षेत्र में धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर उन्होंने अपनी आवाज का लोहा मनवाया।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ जौनसारी लोक गायिका संजना देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version