Author: admin

समृद्ध एवं प्राचीन हस्तकला ‘कुम्हारी कलाÓ को पुनर्जीवित करते हुए सरकार इसे राज्य में बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में कुल्हड़ (मिट्टी से बने गिलास) में चाय देने की परंपरा शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ कुल्हड़ में चाय पीकर इसकी शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अनेक परिवार कुम्हारी कला से जुड़े हैं। केंद्र सरकार की कुम्हार सशक्तीकरण योजना का उद्देश्य भी इस कला को पुनर्जीवित कर समाज के कमजोर वर्गों…

Read More

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड शौर्य सम्मान’ मिला है। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए गए नवाचारी प्रयोगों के लिए प्रदान किया है। डा. रावत पहले राजनेता हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा आदि को मिल चुका है। उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति की ओर से गुरुवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डा. रावत को वर्ष-2022 के शौर्य सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सम्मान और…

Read More

काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में घुसे तीन बदमाशों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े पंद्रह लाख रुपये की नकदी लूट ली है। बैंक कर्मी लुटेरों का विरोध करने का साहस नहीं कर पाए। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बैंक कर्मियों के बयान लेने के बाद बताया…

Read More

भू-कानून के परीक्षण और अध्ययन को गठित उच्च स्तरीय समिति भूमि के उपयोग की व्यवस्था को सख्त बनाने पर भी मंथन कर रही है। वर्ष 2003 के बाद प्रदेश में भू-उपयोग में दी गई छूट का सही उपयोग नहीं होने की जिलों की रिपोर्ट के बाद समिति का ध्यान इस बिंदु पर गया है। समिति वर्तमान भू-कानून में संशोधन के साथ ही इसकी नियमावली बनाने की संस्तुति सरकार से कर सकती है। भू-कानून पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति इस माह के अंतिम हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति अंतरिम रिपोर्ट तैयार कर…

Read More

गंगा दशहरा के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर रात से ही पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालु गंगा पूजन स्नान और ध्यान करने के बाद दान पुण्य भी कर रहे हैं। मोक्ष की कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं कहना है कि…

Read More

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा सीट से प्रदेश के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल की। चुनाव में 93 प्रतिशत मत प्राप्त कर अब तक के सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले विधानसभा सदस्य बन गए हैं। जून माह की उमस भरी गर्मी में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर रही। विधानसभा के चुनाव में उनकी हार आम उत्तराखंडी और विपक्ष के लिए जितनी चौंकाने वाली थी, उपचुनाव की यह जीत उतनी ही प्रत्याशित। पार्टी हाईकमान ने हार के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप कर भरोसा जताया और वह…

Read More

पूरे भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड भी इन दिनों तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। जून की गर्मी अपने चरम पर है। माह के पहले…

Read More

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक किशन सिंह पंवार देहरादून में निधन हो गया है। किशन सिंह पंवार उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कालेज गंगोरी में चित्र कला की शिक्षक रहे हैं। शिक्षण कार्य के साथ सृजन और एक पहाड़ी लोकगीतों को गाने का अंदाज किशन सिंह पंवार का सबसे अलग रहा है। लोक गायक ओम बदानी कहते हैं कि पहाड़ के वास्तविक लोक गीत के गीतकार के एक युग का अंत हुआ है। लोक गायकी में तमाम यश और ख्याति मिलने के बाद भी किशन सिंह पंवार ने अंतिम समय तक अपना ठेठ पहाड़ीपन नहीं छोड़ा है। किशन सिंह पंवार गानों…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10 के विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज ही घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,955 छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे,  जिनमें से 1,29,785 छात्र हाई स्कूल परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परिणाम (UK Board Result 2022) ऑनलाइन घोषित हुए हैं और इन्हें छात्र ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में 1,29,778 छात्र शामिल हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,13,164 छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड…

Read More

चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिसका असर लोकल रूट पर पड़ा है। परेशान लोकल यात्रियों ने जाम लगाकर बस सेवा शुरू करने की मांग की। चार धाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों और परिवहन निगम से अतिरिक्त बसों की मांग की गई। यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए बीते रोज परिवहन विभाग ने कुछ बसों का अधिग्रहण किया था। परिवहन कंपनियों की आपत्ति है कि लोकल रूट पर चलने…

Read More