Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटी और एक बेटा..परिवार में ख़ुशी का माहौल
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटी और एक बेटा..परिवार में ख़ुशी का माहौल

    adminBy adminDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, दो बेटी और एक बेटा..परिवार में ख़ुशी का माहौल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    जुड़वां बच्चों के जन्म की खबरें तो आपने अक्सर ही सुनी होंगी परंतु आज राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर सामने आ रही है। जी हां… रामनगर के रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। आपरेशन के जरिए पैदा हुए इन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा शामिल हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि प्रसूता महिला और तीनों नवजात बच्चे बुरी तरह स्वस्थ हैं।‌ परिवार में एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंजने से जहां परिजन काफी खुश हैं वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: देहरादून: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब मांगलिक बताकर किया शादी के इन्काार

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के गुलरघटटी मौहल्ले निवासी उजमा परवीन गर्भवती थी। बताया गया है कि बीते रोज उसको असहनीय प्रसव पीड़ा होने लगी। जिस पर परिजन उसे लेकर रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत आपरेशन करने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में महिला ने आपरेशन से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दे दिया। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि प्रसूता महिला और तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि यह महिला की पहली डिलीवरी थी। सफल डिलीवरी पर महिला के पति सरफराज ने अस्पताल प्रबंधन को तहे दिल से धन्यवाद अदा किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड ने रचा नया कीर्तिमान, 98 प्रतिशत से अधिक साक्षरता के साथ राष्ट्रीय पहचान की ओर

    June 18, 2026

    11 साल से अटकी 15 हजार करोड़ की किशाऊ परियोजना… हिमाचल की सहमति, उत्तराखंड को बड़ी राहत

    June 17, 2026

    देहरादून: बैरागीवाला में तनाव के बाद 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने छोड़े घर, गांव में पसरा सन्नाटा

    June 16, 2026

    देहरादून में अधिवक्ता सोहेल हारून हत्याकांड का खुलासा, छोटे भाई ने ही ली बड़े भाई की जान

    June 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version