Author: admin

उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव का है जहां खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया इस घटना में महिला को बाघ खींचकर झाड़ी में ले गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका था, उसे देर रात निकाल लिया गया घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोग फैल गया है। घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह…

Read More

सड़क हादसे में घायल होने के दस महीने बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत मंगलवार को ऋषभ धार्मिक यात्रा पर निकले। ऋषभ पंत ने बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन किए। क्रिकेटर पंत के साथ यात्रा में खानपुर विधायक उमेश कुमार मौजूद थे। उन्होंने देहरादून हेलीपैड से केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। ऋषभ पंत ने पहले बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। जहां तीर्थ पुरोहितों ने ऋषभ का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कराई। ऋषभ की धार्मिक यात्रा के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद ऋषभ केदारनाथ धाम के लिए…

Read More

केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर को पैदल रास्ते मे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पांच सवारी बैठी थी, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ ने पैदल रास्ते के सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराने से सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस दौरान पायलट की सूझबूझ ने केदारनाथ के पैदल रास्ते पर सफल लैंडिंग कराते हुए यात्रियों की जान बचा ली। बताया जा रहा कि हेलीकॉप्टर ट्रांस हिमालय का है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवानों और माताएं-बहनों के साथ क्रूरतापूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें शहादत हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के द्वारा किये गये संघंर्षों के परिणामस्वरूप हमें अलग उत्तराखण्ड राज्य मिला। राज्य आंदोलनकारियों…

Read More

पीएम मोदी 11 और 12 अक्टूर को पिथौरागढ़ आने वाले हैं। इसके साथ ही उनके अल्मोड़ा दौरे पर आने की चर्चाएं भी हो रही हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि पीएम मोदी पिथौरागढ़ और चमोली टनल की सौगात दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिथौरागढ़ दौरे के से नारायण आश्रम और आदि कैलाश के प्रस्तावित दौरे से सीमांत जिले पिथौरागढ़ और चमोली जिले को सौगात मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से ज्योलिंगकांग और चमोली के लापथल को जोड़ने के लिए टनल और सड़क निर्माण को स्वीकृति दे सकते हैं। राज्य सरकार का ये प्रस्ताव लंबे…

Read More

ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप एक बस और बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। जिनमें बोलेरो चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक रविवार को प्रातः 6:00 बजे ऋषिकेश से करीब दस किमी आगे ब्रह्मपुरी के समीप एक बस व बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या (यूके 15पीए- 0236) हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी। जबकि बोलेरो संख्या…

Read More

उत्तराखंड की धर्म नगरी हरिद्वार विश्व में एक तीर्थ स्थल के नाम से विख्यात है. हरिद्वार को कुंभ नगरी के नाम से भी जाना जाता है. प्राचीन काल में देवताओं और असुरों के मध्य हुए समुद्र मंथन के बाद अमृत कलश निकला था, जिसके बाद अमृत के लिए असुरों और देवताओं में युद्ध हुआ था. इस दौरान अमृत कलश को लेकर जाते वक्त अमृत की कुछ बूंदें धरती पर चार जगह हरिद्वार, इलाहाबाद, नासिक और उज्जैन में छलक कर गिरी थी. हरिद्वार में हर की पौड़ी पर अमृत की बूंदें गिराने के कारण यहां हर 12 साल बाद महाकुंभ का…

Read More

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में शुक्रवार को उस समय सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक नाबालिग लड़की से बलात्कार और उसे गर्भवती करने के 23 वर्षीय एक आरोपी का चेहरा काला करके बाजार में घुमाया गया। आरोपी युवक अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखता है। राजस्व पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले को आगे की कार्रवाई शुरू करने के लिए नियमित पुलिस को भेज दिया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के समर्थकों को आरोपी का सिर आधा मुंडवाकर और चेहरा काला करके उसे…

Read More

पहाड़ों में गुलदार का आंतक लंबे समय से जारी है। मानव और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष में अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। अब खबर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग से है। जहां अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ में घर के आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। अचानक हुए हमले से मां ने शोर मचाया तो लोग गुलदार के पीछे दौडे़। थोड़ी देर में गुलदार बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भाग गया, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।…

Read More

उत्तराखंड सरकार के महिला और एक पुरुष कर्मचारियों (अविवाहित, विधुर या तलाकशुदा) को बच्चा गोद लेने पर 180 दिन का अवकाश मिलेगा। शासन ने उन्हें बाल दत्तक ग्रहण अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया है। एकल पुरुष कर्मचारियों को यह सुविधा पूरे सेवाकाल के दौरान एक बार ही मिलेगा। बुधवार को सचिव (वित्त) दिलीप जावलकर ने इस बाबत आदेश जारी किया। बाल दत्तक ग्रहण अवकाश ऐसी महिला कर्मचारियों को मिलेगी, जिनकी दो से कम जीवित संतानें हों और उन्होंने एक वर्ष की आयु तक के शिशु को गोद लिया हो, लेकिन यह अवकाश उन एकल पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा…

Read More