Author: admin
राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में इन दिनों आदमखोर गुलदार का आतंक किस कदर छाया हुआ है कि जहां एक गुलदार ने महज 15 दिनों के भीतर तीन ग्रामीणों को अपना निवाला बना लिया है वहीं इन घटनाओं से दहशतज़दा ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। विदित हो कि गुलदार ने बीते 7 दिसंबर को जहां भीमताल के मलुवाताल ग्राम पंचायत के तोक कसैला में इंद्रा देवी तथा बीते 9 दिसंबर को भीमताल ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिनरो निवासी पुष्पा देवी को अपना निवाला बनाया था। इन दोनों घटनाओं के बाद बीते मंगलवार को गुलदार ने…
उत्तराखंड में नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा 4% कोटा, खेल मंत्री बोलीं- लाया जाएगा विधेयक
उत्तराखंड में प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सात साल बाद फिर चार प्रतिशत खेल कोटा मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा, खेल कोटे को बहाल करने के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधानसभा के विशेष या मुख्य सत्र में विधेयक के रूप में लाएगी। प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी की व्यवस्था कर चुकी है। शासनादेश के बाद इसके लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जा चुके हैं। उनके लिए विभिन्न छह सरकारी…
राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। इस अतिथि गृह के लिए राज्य की टीम ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण कर लिया है। इसके साइट प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भवन के लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश से 4000 वर्ग मीटर भूमि देने का अनुरोध किया है। श्री राम जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का जल्द ही विधिवत उद्घाटन होने जा रहा है। यहां जाने वाले प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि गृह बनाने का निर्णय लिया है। राज्य अतिथि गृह के लिए प्रस्तावित…
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कार्यालय की पार्किंग में जमा पर्ची में अनियमितता पाए जाने पर पार्किंग स्वामी को नोटिस देने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी को नियमित साफ सफाई के साथ ही डस्टबिन भी रखने के निर्देश दिए। दीपक रावत ने कहा कि साफ-सफाई की नियमित मानिटरिंग भी अधिकारियों द्वारा की जाए। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण के दौरान 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। साथ ही अवकाश के लिए आवेदन में भी कमी मिली। जिस पर…
देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत उत्तराखंड से की गई। जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही। जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की यह अनोखी पहल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रदेश में जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और…
केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद आइटीबीपी की एक-एक प्लाटून दोनों धामों केदारनाथ और बदरीनाथ की सुरक्षा में लग गई है। इसमें प्लाटून कमांडर के साथ 30-30 जवान तैनात हैं। बदरीनाथ में आइटीबीपी की प्लाटून के लिए मंदिर के पास एक अस्थायी कक्ष की व्यवस्था की गई है जबकि प्लाटून का स्थायी कैंप पोस्ट आफिस भवन में होगा। चीन सीमा पर पहले से ही सुरक्षा की जिम्मेदारी आइटीबीपी के पास है। दोनों ही धामों में रविवार को हिमवीरों की एक-एक प्लाटून तैनात कर दी गई। बदरीनाथ धाम में पुलिस ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार की उपस्थिति…
सीबीआई ने आईटीबीपी सीमाद्वार (देहरादून) में तैनात तत्कालीन कमांडेंट, दो दरोगा और तीन बड़े व्यापारियों के खिलाफ लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने जवानों को मिलने वाले रसद, मीट, मछली, अंडा, दूध और फल की आपूर्ति में करीब 70 लाख का घोटाला किया है। गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, इससे पहले भी आरोपी कमांडेंट, दरोगा समेत अन्य के खिलाफ चमोली स्थित अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर में केरोसिन ऑयल की आपूर्ति में बड़ा घोटाला करने पर दर्ज मुकदमे में सीबीआई चार्जशीट दे चुकी हैं।…
उत्तराखंड: सरकारी अधिकारियों ने किया खेल, हरिद्वार में बेची शत्रु संपत्ति; एसडीएम सहित 28 पर मुकदमा
हरिद्वार के ज्वालापुर में बड़े क्षेत्रफल में शत्रु संपत्ति मौजूद है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ अफसरों और कर्मचारियों ने लोगों से सांठगांठ कर शत्रु संपत्ति की रजिस्ट्री करवानी शुरू कर दी थी। उस दौरान वहां बड़े पैमाने पर शत्रु संपत्तियां बेची गईं। शिकायत पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मौके पर शत्रु संपत्तियों को खुर्द-बुर्द कर निजी लोगों को बेचा गया, जिसमें सरकारी अधिकारियों की भी भूमिका सामने आने से हड़कंप मच गया। शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने के मामले में विजिलेंस ने 10 सरकारी अफसर और कर्मचारियों सहित 28…
IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को बनाया कप्तान, टीम के लिए खेलते रहेंगे रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के…
उत्तराखंड में ग्राम्य विकास विभाग ने प्रदेश में मिनी गैस एजेंसी योजना शुरू की है,(DEPARTMENT OF RURAL DEVELOPMENT) इस मिनी गैस एजेंसी के माध्यम से सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर खत्म होने पर सिलिंडर रिफिल कराने के लिए लंबा इंतजार करने वाली इस कमी को दूर करेगी। बता दे मिनी गैस एजेंसी का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी, इन्हें ईंधन सखी नाम दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर चार जिलों में यह योजना शुरू हो चुकी है। इसके लिए सरकार ने एचपी कंपनी से करार किया है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू होने…
