Author: admin

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौका परस्त करार दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।  उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों। माहरा ने कहा भाजपा…

Read More

उत्तराखंड में आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है, आपको बता दे कि 16 मार्च से उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब से ढाई माह तक अगर कहीं किसी काम से कैश ले जा रहे हैं तो इसका पूरा रिकॉर्ड साथ रखना होगा। कहां से कैश आया और किस काम के लिए जा रहे हैं यह सब जांच टीमों को बताना होगा। नहीं बताया कि कैश सीज कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसी तरह से प्रत्याशी, स्टार प्रचारक से लेकर बैंकों तक के लिए दिशा निर्देश जारी…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी। 2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब कुल 61.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह आंकड़ा वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की तुलना में कम था। नैनीताल संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2014 में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। त्तराखंड…

Read More

चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से 1जून तक सात चरणों में होंगे और वोटों की गिननती 4जून को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके। वहीं उत्तराखंड मे 19 april को होंगे चुनाव कुल मतदाता: 97 करोड़ पुरुष मतदाता…

Read More

प्रदेश में अब पीसीएस मुख्य परीक्षा से पहली बार मैथ्स एप्टीट्यूड बाहर कर दिया गया है। इससे आईआईटी व बीटेक बैकग्राउंड के छात्रों के चयन की परंपरा काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उत्तराखंड पर आधारित दो पेपर पैटर्न में शामिल करने से राज्य को पढ़ने, समझने वाले युवाओं के लिए पीसीएस परीक्षा पास करने की राह आसान हो गई है।  उत्तराखंड में लंबे समय से मैथ्स एप्टीट्यूड को इसलिए हटाने की मांग चल रही थी क्योंकि इसकी वजह अधिकतर इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के युवाओं का ही चयन होता था। हाल में आए पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम से भी इसकी पुष्टि…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक बुलाई गई। बैठक में मंत्रिमंडल के सात प्रस्तावों पर मुहर लगी। इनमें ‘उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति 2024’ की मंजूरी भी शामिल है। इस नीति के तहत राज्य में डीजल संचालित पुरानी बसों, विक्रम और टेंपों आदि से हो रहे प्रदूषण को कम करने का निर्णय लिया गया। सिटी बस और विक्रम संचालकों को पर्यावरण फ्रेंडली इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन खरीदने के लिए सब्सिडी इत्यादि के माध्यम से किया प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत देहरादून शहर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। जिसमें पुराने सिटी…

Read More

उत्तराखंड में कालसी -चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उत्तरप्रदेश के पीलीभीत और बदायूं के बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस से मिली जानकारी के छह लोग निजी कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए आए थे। सभी लोग पहले रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में किसी परिचित के घर आए थे। फिर चकराता की ओर घूमने निकल गए। बुधवार देर शाम चकराता से…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखण्ड में तीन सीटो को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा से पार्टी ने एक बार फिर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है। टम्टा 2009 में भाजपा के अजय टम्टा को हराकर लोकसभा का चुनाव जीते थे। 2014 और 2019 में उन्हें अजय टम्टा से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। गणेश गोदियाल तेज तर्रार नेता माने जाते है और श्रीनगर,पौड़ी और आसपास के इलाकों में उनका अच्छा…

Read More

उत्तराखंड की पहली सेवा क्षेत्र नीति से उत्तराखंड में सेवा क्षेत्र में निवेश की रफ्तार बढ़ेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रदेश सरकार ने नीति में पर्वतीय क्षेत्रों में 50 और मैदानी क्षेत्रों में 200 करोड़ के निवेश की सीमा तय की है, जिसमें कुल पूंजी निवेश पर प्रदेश 25 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। पर्वतीय क्षेत्रों में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पांच साल के भीतर 50 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। सरकार पांच किस्तों में सब्सिडी का भुगतान करेगी। राज्य में सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली सेवा क्षेत्र…

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। हरिद्वार, गढ़वाल, नैनीताल-उधमसिंहनगर समेत पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द हो सकती है। बता दें कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक आज 11 मार्च को प्रस्तावित है। स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा। पांचों सीटों पर कुल 42 नेताओं व पदाधिकारियों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। बैठक में चर्चा के बाद 16 नामों का पैनल तय किया…

Read More