Author: admin
2 साल की उम्र में पिता ने जिसे बेचा, 14 साल तक झेली बंधुआ मजदूरी और दरिंदगी; 4 पर केस दर्ज
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से मानव तस्करी और नाबालिग के शोषण का एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक 16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया है कि जब वह महज दो साल की थी, तब उसके नशेड़ी पिता ने उसे एक दंपती को सौंप दिया था। इसके बाद अगले 14 वर्षों तक उसे बंधुआ मजदूरी, बेरहम मारपीट और अंततः जबरन शारीरिक शोषण का नरक झेलना पड़ा, जिससे वह गर्भवती भी हो गई। नशेड़ी पिता ने महज 2 साल की उम्र में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम के प्रतिष्ठा दिवस पर सभी श्रद्धालुओं और भक्तों को शुभकामनाएं दी नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के पांच बजे विशेष पूजा-अर्चना और बाबा को मालपुए का भोग अर्पित करने के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रातभर कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को क्रमवार मंदिर में प्रवेश कराया गया। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। दर्शन…
मां पूर्णागिरि मंदिर में सीएम धामी ने की सफाई खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित मां पूर्णागिरि को समर्पित स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सफाई कार्य में सहभागिता करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण…
देहरादून में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। राजधानी के शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है, जो पेशे से अधिवक्ता (वकील) बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल देर रात अपने घर पर भाई के साथ मौजूद था। इसी दौरान कुछ हमलावर सुनियोजित तरीके से वहां पहुंचे और सीधे साहिल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने…
देहरादून : राजधानी देहरादून में गर्मी और वीकेंड की छुट्टियों के बीच गढ़ी कैंट क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुचुपानी (रॉबर्स केव) पर्यटको की पहली पसंद बनता जा रहा है। जहाँ गर्मी की छुट्टियों में राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे रहे पर्यटक गुचुपानी के प्राकृतिक गुफाओं और ठंडे पानी का आनंद लेकर अपनी थकान मिटा रहे हैं। वीकेंड के दौरान पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी है। वही गुचुपानी में पर्यटकों की भीड़ से स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।…
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 13 जून की शाम बैरागीवाला क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट…
देहरादून। उत्तराखंड में लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने खोजबीन समिति (Search Committee) का गठन कर दिया है। सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने इस संबंध में जानकारी दी। उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम, 2014 के तहत गठित 5 सदस्यीय चयन समिति की 4 जून 2026 को हुई बैठक में हुए विचार-विमर्श और अधिनियम की धारा 4(3) के तहत मिली संस्तुति के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। गठित खोजबीन समिति का कार्य लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए योग्य व्यक्तियों के नामों का पैनल तैयार कर चयन…
देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस कानून के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार का एकीकृत पारिवारिक डेटा तैयार किया जाएगा और हर परिवार को एक विशेष देवभूमि परिवार आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। परिवार आईडी के जरिए पात्र लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अलग-अलग विभागों की योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सकेगा। कानून के अनुसार उत्तराखंड में लंबे समय से निवास कर रहे…
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र- मुख्यमंत्री ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतियोगिता से संबंधित विभिन्न तैयारियों, खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी व्यवस्थाओं, आवागमन, ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के सफल…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
रुद्रप्रयाग। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत विकासखंड जखोली के ग्राम मेदनपुर में कृषक गोष्ठी एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से सीधा संवाद कर आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मिलेट्स और चौलाई से बने लड्डुओं को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में प्रसाद के…
