Author: admin

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। हत्या के बाद भड़के विरोध, आगजनी और तनावपूर्ण घटनाओं ने गांव के सामाजिक माहौल को गहरा असर पहुंचाया है। स्थिति ऐसी बन गई कि 25 से अधिक मुस्लिम परिवारों ने सुरक्षा की चिंता के चलते अपने घर छोड़ दिए और रिश्तेदारों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले गए। विरोध प्रदर्शन के बीच बढ़ा तनाव भाजपा नेता की हत्या की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जुटने लगे। क्षेत्र में…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास देहरादून। योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। जनपद देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम…

Read More

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव मुजाफ्त से धोखाधड़ी और अपहरण का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने एक स्थानीय अधिवक्ता (वकील) और उसके सहयोगियों सहित कुल दस लोगों पर उसके पति को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक जमीन हड़पने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। गांव मुजाफ्त निवासी अमनजीत कौर ने एसपी को सौंपी अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति लंबे समय से अत्यधिक शराब पीने के आदी हैं, जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति…

Read More

कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय…

Read More

विकासनगर (देहरादून): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना अंतर्गत बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता और शिक्षक विनोद कश्यप की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रविवार को चार आरोपियों को दबोचा गया था। वहीं, पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मृतक के परिजन शव के पंचनामा और पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए हैं, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। घटना शनिवार देर रात की है, जब बैरागीवाला गांव में खेतों की सिंचाई के लिए…

Read More

सहकारिता विभाग के नये पोर्टल का शुभारंभ देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार, देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निबंधक सहकारी समितियां कार्यालय के अत्याधुनिक ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने आयोग से चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों (वर्ग-2) को नियुक्ति पत्र वितरित किये और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को डिजिटल तकनीक से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता…

Read More

देहरादून।आयुर्वेद निदेशालय में लंबित मांगों को लेकर भारी संख्या में आक्रोशित आयुर्वेदिक यूनानी डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया । आयुर्वेदिक डॉक्टरों की लंबित मांगों के निराकरण के लिए सरकार से मांग की गई। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड के स्टेट मीडिया कोर्डिनेटर डॉ० डी० सी० पसबोला ने बताया कि सुबह से ही आयुर्वेद निदेशालय में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डॉक्टर जुटने शुरू हो गए थे। सुबह से लेकर शाम तक सभी डॉक्टर धरने में डटे रहे। धरने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज कोहली, महासचिव डॉ हरदेव रावत, वरिष्ठ प्रदेश‌ उपाध्यक्ष डॉ राम किशोर भट्ट, डॉ दिनेश जोशी,…

Read More

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना अंतर्गत इस्माईला गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय जलघर (वाटरवर्क्स) की डिग्गी के पास एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की फॉरेंसिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही 9बी इलाके के रहने वाले 33 वर्षीय नीरज के रूप में हुई है। पानी सप्लाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने देखा शव मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी हमेशा की…

Read More

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले नहर किनारे मिले एक युवक के जले हुए शव की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके ही दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 19 वर्षीय शहजाद उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। आरोप है कि शहजाद ने सोने के कड़े लूटने की नीयत से अपने घनिष्ठ मित्र की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां के कड़े चोरी कर बेचने निकला था मृतक एडीसीपी (ग्रेटर नोएडा) संतोष कुमार…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जून 2026 को दोपहर 2:47 बजे से शाम 5:47 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान आने की संभावना है। इन क्षेत्रों में पुरोला, बड़कोट, चकराता, सोनप्रयाग, डोईवाला, मसूरी, लोहाघाट, बाराकोट और आसपास के इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने…

Read More