Author: admin

गाजियाबाद: कविनगर थाना पुलिस ने राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) स्थित मशहूर तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में एक आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादनगर निवासी चितरंजन उर्फ चींटू के रूप में हुई है। हालांकि, वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड और शोरूम का सेल्समैन नितिन वर्मा घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी सेल्समैन नितिन वर्मा ने करीब एक…

Read More

22 जून तक टेलीग्राम सेवाएं रहेंगी बंद नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी करते हुए देश में टेलीग्राम की सेवाओं को 22 जून 2026 तक सीमित करने को कहा है। इस फैसले का राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्वागत करते हुए इसे परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। परीक्षा सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला एनटीए के…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली की शाहदरा जिला पुलिस ने देश भर के लोगों से करीब 1.56 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के अमरोहा और मुरादाबाद में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद निवासी मोहम्मद सादिक (32) और जावेद अंसारी (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट, बैंक खाते और अन्य अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी…

Read More

कॉमेडी और थ्रिल का अनोखा मिश्रण लेकर आने वाली नई वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अरशद वारसी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। साइबर अपराध, अपहरण और हास्य से भरपूर यह कहानी दर्शकों को मनोरंजन के साथ रोमांच का भी भरपूर डोज देने का वादा करती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गोवा क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिस अधिकारी प्रीतम (अरशद वारसी) का तबादला साइबर क्राइम यूनिट में कर दिया जाता है। शुरुआत में नई जिम्मेदारी उनके लिए चुनौती बनती है,…

Read More

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके से ब्याजखोरी के जानलेवा जाल का एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां कर्ज और ब्याजखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर 48 वर्षीय एक ऑटो चालक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सुंदर लाल के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से ठीक पहले सुंदर लाल ने अपने मोबाइल फोन से एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने राहुल और अंकुर नाम के दो आरोपियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो सामने आने के बाद जाफराबाद थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 78/उ0अ0से0च0आ0/2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और 06 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक का…

Read More

चार घायल अस्पताल में भर्ती देहरादून। देहरादून में बिजली लाइन के पास काम कर रहे कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत बिजली का खंभा स्थापित करने के दौरान खंभा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना पथरीबाग स्थित ओम सिटी क्षेत्र में हुई, जहां आरडीएसएस परियोजना के अंतर्गत विद्युत…

Read More

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने शराब पीने से मना करने पर अपनी 19 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करीब 12 घंटे तक पत्नी के शव के साथ सोता रहा। अगले दिन दोपहर में जब उसकी आंख खुली, तो उसने हत्या को खुदकुशी का रूप देने की नाकाम कोशिश की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और कड़ाई से की गई पूछताछ के आगे आरोपी की चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और उसे गिरफ्तार…

Read More

रक्तदान शिविर में किया गया 40 यूनिट रक्त संग्रहित, एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं 3 जिंदगियां देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी व मान्या चैरेटेबिल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में सहायता मिल सकती है।…

Read More

महिला मरीज़ के स्तन से 12.5 किलो का टयूमर निकाला स्तन की छोटी गांठ ने फुटबाल के आकार के ट्यूमर का लिया खतरनाक रूप देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर…

Read More